Breaking News

Friday, September 20, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 123

लोकसभा चुनाव 2024: मैनपुरी में पोलिंग डंप करने की कोशिश, मंत्री जयवीर सिंह के बेटे पर पथराव, भाजपा कार्यकर्ता घायल

भाजपा ने मैनपुरी में पोलिंग डंप करने के आरोप लगाए हैं। वहीं जयवीर सिंह के बेटे सुमित पर हमले का आरोप भी लगाया है। हमलावरों ने सुमित पर पथराव किया और उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। इस हमले में दो बीजेपी कार्यकर्ताओं को चोट पहुंची है। मैनपुरी में योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह और सपा की डिंपल यादव के बीच टक्कर है।

लोकसभा चुनाव 2024: मैनपुरी में पोलिंग डंप करने की कोशिश, मंत्री जयवीर सिंह के बेटे पर पथराव, भाजपा कार्यकर्ता घायल

थाना बेवर के गांव तेजगंज स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा एजेंट सुदेश प्रताप सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पोलिंग डंप का प्रयास किया जा रहा है तो विवाद होने लगा। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने विरोध किया तो अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में सुमित प्रताप का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही भाजपा एजेंट सुदेश प्रताप सिंह और भाजपा समर्थक कर्ण बहादुर सिंह पथराव की चपेट में आकर घायल हो गए।

पैक्सफेड चेयरमैन व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा पर हमला
पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, जिपं सदस्य शुभम सिंह एक वाहन से नगला दुगई की ओर जा रहे थे। उन्होंने लघुशंका के लिए अपना वाहन रोका तभी बाइक से पहुंचे आधा दर्जन युवकों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद का नारा लगाते हुए उन पर हमला कर दिया। इस घटना में उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालक को भी काफी चोट आई हैं।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...