Breaking News

Wednesday, September 25, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 298

यूपी: ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य का अख‍िलेश पर तंज, कहा- उनकी तबीयत ठीक नहीं, मैं डाक्टर होता तो दवा जरूर देता

उत्‍तर प्रदेश के ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सुलतानपुर में समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्‍होंने लखीमपुर में दो बहनों की दुष्‍कर्म के बाद हुई हत्‍या के आरोप‍ितों को भी नहीं बख्‍शने की बात कही।

यूपी: ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य का अख‍िलेश पर तंज, कहा- उनकी तबीयत ठीक नहीं, मैं डाक्टर होता तो दवा जरूर देता

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मदरसों का सर्वे एक सामान्य प्रक्रिया है। कहीं कोई गड़बड़ी है तो उसे दुरुस्त किया जा सकता है। गैर पंजीकृत मदरसों का पंजीयन कराने की भी संभावना है। विपक्ष इस पर राजनीति करने से बाज आए। वे बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से मुखातिब थे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सड़क के गड्ढों पर बोलने से कतराए, लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमलावर रहे। बोले, उनकी तबीयत ठीक नहीं, मैं डॉक्टर होता तो उन्हें जरूर दवा देता। वह सपा मुखिया द्वारा पार्टी में शामिल होने पर मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल का जवाब दे रहे थे।

लखीमपुर में आरोप‍ितों पर होगी सख्‍त कार्रवाई
लखीमपुर में सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अपराध करने वाले और उन्हें संरक्षण देने वाले दोनों ही बच नहीं पाएंगे। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने प्रोटोकॉल में ऑपरेशन रोके जाने का संज्ञान लिया। डीएम को जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने डबल इंजन सरकार की सराहना करते हुए कहा कि गरीब, किसान, महिला हर तबके के साथ भाजपा सरकार खड़ी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, गरीबी, गुंडागर्दी, माफिया मुक्त प्रदेश बनाने की भी बात कही।

योजनाओं का क‍िया बखान 
कहा कि अमृत सरोवर और कमल सरोवर हमारे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट हैं। इसमें नागरिक सहयोग करें। उन्होंने निर्माण इकाइयों को जल्द कार्य पूरा करने के लिए चेतावनी दी। डिप्टी सीएम गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर यहां आए हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करने के बाद विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में सरकार की योजनाओं का बखान किया।

फूड प्लाजा का लोकार्पण
उप मुख्यमंत्री ने कमल सरोवर, फूड प्लाजा का लोकार्पण किया। उसके बाद जय श्री राम के उदघोष के बीच तालाब के बीच स्थापित श्रीराम की प्रतिमा का लोकार्पण किया। सरोवर में नौकायन भी किया। किनारे मौलश्री के पौधे रोपे। बाद में उन्होंने खचाखच भीड़ से भरी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि गिरता जलस्तर बड़ी चुनौती है। इसलिए संकल्प लें कि जलश्रोत फिर से समाज को सौप दें।

उप मुख्यमंत्री को सुबह हेलीकाप्टर से पुलिस लाइंस आना था, लेकिन मौसम की खराबी के कारण लखनऊ से वह कार से आए। असरोगा टोल प्लाजा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीधे वह पयागीपुर चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कहा कि निकाय चुनाव में सभी एकजुट होकर कार्य करें। लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। यहां कार्यकर्ताओं ने समस्याएं भी सुनाई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, विधायक सीताराम वर्मा, राजेश गौतम, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शिवाकांत मिश्र, डॉ कुँवर बहादुर सिंह, सुषमा जायसवाल, राजेश अग्रहरि अमेठी, राजकुमार अग्रहरि, संजय सरोज, शेर बहादुर सिंह, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...