Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 389

मंत्री और विधायक के भाजपा छोड़ने पर कैबिनेट मंत्री ने कसा तंज, बोले ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’

योगी सरकार में रहे श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या और भाजपा विधायक रौशन लाल वर्मा पार्टी छोड़ने पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने तंज कसते हुए बोले ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’

मंत्री और विधायक के भाजपा छोड़ने पर कैबिनेट मंत्री ने कसा तंज, बोले ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे हीं सियासी हलचल तेज होते जा रही है। बीते मंगलवार को योगी सरकार में श्रम मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य और कुछ भाजपा विधायकों नें भाजपा का हाथ छोड़ दिया, जिसके बाद से सियासी गलियारों में हलचल मची हुयी है। इसी क्रम में आज योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने भाजपा छोड़ने वाले नेताओं पर पलटवार किया है। उन्होंने ‘बेवफा सनम’ मूवी का गाना गाकर तंज कसा। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने मजाकिया अंदाज में ‘बेवफा सनम’ फिल्म के गाने की लाइन गुनगुनाई ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का...’


भाजपा एक समुद्र की तरह है,एक-दो लोटा पानी निकल जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा के भाजपा छोड़ने पर वित्त, चिकित्सा शिक्षा और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उन्हें मनाने की कोई आवश्यकता नहीं है। पांच साल तक सत्ता सुख भोगने के बाद अब दूसरा ठिकाना तलाश लिया। ऐसे लोगों पर जनता भरोसा नहीं करती। भाजपा एक समुद्र की तरह है, जिससे एक-दो लोटा पानी निकल जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता ये आयाराम गयाराम बाद में जरूर पछताएंगे। उन्होंने मजाकिया अंद में कटाक्ष करते हुए गुनगुनाया कि अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का... 

दरअसल, काफी समय से तिलहर से विधायक रोशनलाल वर्मा के भाजपा छोड़ने की सुगबुगाहट चल रही थी। रोशनलाल वर्मा इससे सख्त इनकार करते रहे, लेकिन चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा को अलविदा कह सपा का दामन थाम लिया। अब रोशनलाल वर्मा अपनी लगातार नजरअंदाज का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने जिले के बड़े भाजपा नेता पर अड़ंगेबाजी करने का आरोप भी लगाया है। 


विधायक रोशनलाल वर्मा का राजनीति सफ़र

निगोही निवासी रोशनलाल वर्मा ने सहकारी समिति और यूपी ग्रामीण बैंक से चुनाव लड़कर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। वह निगोही के उप ब्लॉक प्रमुख और ब्लॉक प्रमुख बने। बाद में वह बसपा में शामिल हो गए। रोशनलाल वर्मा ने 2007 में पहला विधानसभा चुनाव बसपा से निगोही सीट पर लड़ा था। सपा के कोविद सिंह को 22,800 वोटों से हराकर वह जीते थे।
 

वर्ष 2012 का चुनाव तिलहर विधानसभा सीट से बसपा से लड़ा और सपा के अनवर अली को 10708 वोटों से हराया। 2017 के चुनाव से ठीक पहले रोशनलाल वर्मा बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने तिलहर से रोशनलाल वर्मा को कांग्रेस-सपा के संयुक्त प्रत्याशी जितिन प्रसाद के खिलाफ उतारा। कड़ी टक्कर में तब के कद्दावर कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को रोशनलाल वर्मा ने 5,715 वोटों से हरा दिया। तब से रोशनलाल वर्मा का कद पार्टी में बड़ा हो गया था। बाद में भाजपा के एक बड़े नेता से टकराव के कारण भी वह चर्चा में रहे थे। भाजपा के कुछ बड़े नेताओं से उनके मतभेद बार-बार उभरकर सामने आते रहते थे।

मगर कुछ दिन पहले तक रोशनलाल वर्मा दूसरे दल में जाने की बात को अफवाह बताकर जोरदार खंडन करते रहते थे। स्वामी प्रसाद मौर्या के इस्तीफे की चिट्ठी लेकर राजभवन पहुंचे रोशनलाल वर्मा ने उन्हें अपना नेता बताते हुए अनुसरण करने की बात कही है। वहीं रोशनलाल वर्मा के तमाम समर्थक लखनऊ पहुंच गए थे।

विधायक का आरोप, पार्टी उन्हें लगातार कर रही थी नजरअंदाज

विधायक रोशनलाल वर्मा ने बताया कि वह पार्टी में अड़ंगेबाजी से काफी परेशान थे। पार्टी में लगातार उन्हें नजरअंदाज की जा रही थी। इसके अलावा पार्टी में दलितों, पिछड़ों और बेरोजगारों को भी नजरअंदाज की जा रही थी। उन्होंने कहा कि पार्टी में उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा था। जिले के एक बड़े नेता उनके काम में अड़ंगा लगाते थे। उन्होंने इसकी शिकायत भी कई बार प्रदेश नेतृत्व से की थी, मगर कोई सुनवाई नहीं की गई। इसी से आहत होकर उन्होंने भाजपा को छोड़ा है। उन्होंने बताया कि वह लखनऊ से वापस लौट रहे हैं। जगह-जगह रास्ते में उनका समर्थक और कार्यकर्ता स्वागत कर रहे हैं। वह सपा से तिलहर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी नेतृत्व से बात हो चुकी है। जल्द सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।





Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...