मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं का चलना अगले चार दिन तक जारी रह सकता है। इसके बाद से धीरे-धीरे मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश में लोगों को सर्दी से निजात मिलती नहीं दिख रही है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदलने की आशंका जताई है। अनुमान है कि प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। बारिश भी हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान चलने की भी आशंका है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश के चलते चार फरवरी को पारा फिर से लुढ़क सकता है। ठंडी हवाओं की वजह से बढ़ी ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। अगले कुछ ऐसा ही मौसम बने रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने लखनऊ, सुल्तानपुर और आसपास के जिलों में बारिश की सम्भावना जताई है। बताया जा रहा है सर्द हवाओं का चलना अगले चार दिन तक जारी रह सकता है। इसके बाद से धीरे-धीरे मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में ठंडी हवाओं की वजह से लोग परेशानी महसूस कर रहे हैं। दिन में कभी कभार ही धूप खिल रही है। अब मौसम विभाग की भविष्यवाणी की वजह से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों में घने कोहरे की आशंका है। इस वजह से सड़क, रेल और हवाई यात्रा भी प्रभावित हो सकती है।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...