Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / खेल /

  • 0
  • 228

IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल के नीलामी में 7 साल बाद शामिल हो रहा ये खिलाड़ी

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन की तैयारियां धमाकेदार तरीके से चल रही है। वहीं इस बार एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जो IPL 2015 के बाद अब पहली बार आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में शामिल होने वाला है।

IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल के नीलामी में 7 साल बाद शामिल हो रहा ये खिलाड़ी

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन की तैयारियां धमाकेदार तरीके से चल रही है। इस बार आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में 10 टीमें शामिल होने जा रही है इस बार दो टीमे लखनऊ और अहमदाबाद डेब्यू करने जा रही है। वहीं इस बार एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जो IPL 2015 के बाद अब पहली बार आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में शामिल होने वाला है। हैरान करने वाली बात ये है कि ये खिलाड़ी पूरे 7 साल बाद ऑक्शन में शामिल होने जा रहा है।

सात साल बाद आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में शामिल होगा

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के लिए अनेक खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज करवाया है तो इनमें से एक खिलाड़ी ऐसा है जो 2015 के ऑक्शन के बाद अब आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में अपना नाम दर्ज करा रहा है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर है, दरअसल अय्यर दिल्ली कैपिटल्स से खेलते है इतना ही नहीं ये टीम के कप्तान भी है।

इस बार श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़कर आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में शामिल होने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के हिसाब से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अय्यर को कोई भी टीम ऑक्शन से पहले भी टीम में शामिल कर सकती है।

आईपीएल में दिल्ली के लिए खेल चुके हैं

श्रेयस अय्यर की बात करें तो ये स्टार खिलाड़ी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। इन्होनें दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी कर चुके है और साथ ही साथ आईपीएल 2020 में दिल्ली को फाइनल तक भी पहुंचाया है। IPL 2021 में श्रेयस अय्यर इंजरी के वजह से टीम से बाहर हो गये थे, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत को दे दी गयी थी। आपको ये बता दें कि अय्यर की कप्तानी में ही दिल्ली पहली बार आईपीएल के फाइनल तक पहुंची थी।

आईपीएल की इस फ्रेंचाइजी में श्रेयस अय्यर को शामिल

साल 2015 के बाद ये पहली बार ऐसा होगा जब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आईपीएल 2022 के ऑक्शन में शामिल हो रहे हैं। india.com की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार आईपीएल की आरसीबी की टीम की नजर श्रेयस अय्यर पर है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आरसीबी उन्हें टीम की कप्तान भी बना सकती है, वहीं दूसरी तरफ केकेआर और पंजाब किंग्स की बात करे तो ये दोनो टीमें भी श्रेयस अय्यर को कप्तानी देने के लिए तैयार है। साल 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस अय्यर को 2.5 करोड़ में खरीदा था अब इसके बाद आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर शामिल होने जा रहे हैं।

श्रेयस अय्यर ने छोड़ दिल्ली कैपिटल्स का साथ

आईपीएल 2020 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के फाइनल तक पहुंचने में सफल हो पायी थी। लेकिन 2021 में अय्यर इंजरी के वजह से टीम से बाहर हो गये थे जिस वजह से टीम की कप्तानी ऋषभ पंत को दिया गया। आईपीएल 2021 के दूसरे सत्र में श्रेयस अय्यर की वापसी तो हुई लेकिन टीम ने उन्हें कप्तानी नहीं दिया और इस बार उन्हें रिटेन भी नहीं किया। ऐसे में अय्यर इस बार आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में शामिल होने जा रहे हैं।




Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...