हॉलीवुड फिल्म 'टाइटैनिक' फेम ऑस्कर विनर एक्टर एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों को करोड़ो रुपए आर्थिक मदद के रूप में दान दिया है, जो अब तक देश को दिया गया सबसे बड़ा दान है।
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस जंग ने दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है। हालांकि, रूस के आगे यूक्रेन की अर्थव्यवस्था दम तोड़ती नजर आ रही है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन के अलग अलग शहरों को निशाना बना रही है। युद्ध विराम को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत का भी कोई नतीजा नहीं निकला। इसी बीच खबर आ रही है की हॉलीवुड फिल्म 'टाइटैनिक' फेम ऑस्कर विनर एक्टर एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों को 10 मिलियन डॉलर (करीब 76.94 करोड़ रुपए) आर्थिक मदद के रूप में दान दिया है, जो अब तक देश को दिया गया सबसे बड़ा दान है।
लियोनार्डो की नानी ओडेसा यूक्रेन की थीं। जिनका 2008 में निधन हो गया था। डिकैप्रियो अपनी नानी के बेहद करीब थे। ऐसे में एक्टर का यूक्रेन से भी गहरा रिश्ता है। उन्होंने अपने बचपन का कुछ वक्त यूक्रेन में गुजारा है। लियोनार्डो डिकैप्रियो को आप 'टाइटैनिक' फिल्म से जानते होंगे। इस फिल्म ने डिकैप्रियो को सुपस्टार बना दिया। उनके साथ इस फिल्म में केट विंसलेट नजर आईं थीं। टाइटैनिक के अलावा डिकैप्रियो ने ब्लड डायमंड, द एविएटर, द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट, द रेवनेंट, इनसेप्शन समेत कई फिल्मों में काम किया है।
लियोनार्डो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उनकी मां एक लीगल सेक्रेट्री थीं और पिता एक कॉमिक्स आर्टिस्ट के अलावा डिस्ट्रीब्यूटर भी थे। लियोनार्डो एक साल के थे जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। लियोनार्डो के दादा-दादी रूस और जर्मनी के थे।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...