Breaking News

Sunday, October 6, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 565

टोक्यो स्टार्स के लिए लखनऊ में 19 को भव्य समारोह : नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, रवि दहिया समेत ओलंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे सीएम

पुरुष हॉकी टीम और चौथा स्थान हासिल करने वाली महिला टीम को भी मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी ने बताया कि यूपी से प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे।

टोक्यो स्टार्स के लिए लखनऊ में 19 को भव्य समारोह : नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, रवि दहिया समेत ओलंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे सीएम

टोक्यो ओलंपिक में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को योगी सरकार न सिर्फ सम्मानित करेगी, बल्कि धन वर्षा भी करेगी। इसके लिए अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 19 अगस्त को भव्य समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा, रजत जीतने वाले रवि कुमार दहिया, मीराबाई चानू समेत सभी पदक विजेताओं को सम्मानित कर नकद राशि भी देंगे।


मुख्यमंत्री 41 साल बाद कांस्य जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम और चौथा स्थान हासिल करने वाली महिला टीम को भी सम्मानित करेंगे। प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी ने बताया कि यूपी से प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी व प्रमुख सचिव खेल ने बृहस्पतिवार को तैयारियों का जायजा भी लिया।


स्वर्ण विजेता को दो करोड़, चांदी के लिए 1.5 करोड़, कांस्य पर एक करोड़
खिलाड़ी    पदक    राशि
नीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रो)    स्वर्ण    2 करोड़
रवि कुमार दहिया (कुश्ती)    रजत    1.5 करोड़
मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग)    रजत    1.5 करोड़
बजरंग पूनिया (कुश्ती)    कांस्य    1 करोड़
पीवी सिंधू (बैडमिंटन)    कांस्य    1 करोड़
लवलीना (बॉक्सिंग)    कांस्य    1 करोड़


कांस्य जीतने वाली हॉकी टीम के हर खिलाड़ी को एक-एक करोड़
कांस्य जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। चौथे स्थान पर रहीं महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये दिए जाएंगे। पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच को 25 लाख, 10-10 लाख रुपये प्रति स्टाफ को दिया जाएगा। पहलवान दीपक पूनिया और गोल्फर अदिति अशोक को भी 50-50 लाख रुपये दिए जाएंगे।


ललित उपाध्याय को 1.25 करोड़ रुपये
हॉकी का कांस्य जीतने वाली टीम के खिलाड़ी वाराणसी के ललित उपाध्याय को कांस्य पदक के लिए एक करोड़ व प्रोत्साहन राशि के रूप में 25 लाख दिए जाएंगे। वहीं, महिला हॉकी खिलाड़ी मेरठ की वंदना कटारिया को 75 लाख मिलेंगे।


इन खिलाड़ियों को 25-25 लाख
प्रियंका गोस्वामी (मेरठ), शिवपाल सिंह (चंदौली), सौरभ चौधरी, सीमा पूनिया व अन्नू रानी (सभी मेरठ), मेराज अहमद खान, सतीश कुमार व अरविंद सिंह (सभी बुलंदशहर)।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...