Breaking News

Friday, September 20, 2024
Home / मनोरंजन /

  • 0
  • 252

यो यो हनी सिंह के डुप्लीकेट का वीडियो वायरल, बंदे का गाना सुनकर फैंस बोले- यह तो यू यू सन्नी हिंग है!

इंस्टाग्राम की दुनिया में यो यो हनी सिंह जैसा दिखने वाला बंदा वायरल हो गया है। जी हां, उसका वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है, जिसे देखने के बाद कुछ यूजर्स उसे सस्ता हनी सिंह तो कुछ यू यू सन्नी हिंग कह रहे हैं।

यो यो हनी सिंह के डुप्लीकेट का वीडियो वायरल, बंदे का गाना सुनकर फैंस बोले- यह तो यू यू सन्नी हिंग है!

बॉलीवुड के भाईजान, सलमान खान की मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' ईद (21 अप्रैल) पर रिलीज हो रही है। फिल्म के कुछ गाने तो लोगों की जुबां पर वायरल भी हो चुके हैं। इन दिनों इसका एक नया गाना '

'लेट्स डांस छोटू मोटू' चर्चा में है, जिसकी खास बात ये है कि इसे मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने खास स्टाइल में गाया है। साथ ही, सलमान ने भी अपनी आवाज इस गाने में दी है। पर भैया... इस सबसे अलग इंस्टाग्राम की दुनिया में यो यो हनी सिंह जैसा दिखने वाला बंदा वायरल हो गया है। जी हां, उसका वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है, जिसे देखने के बाद कुछ यूजर्स उसे सस्ता हनी सिंह तो कुछ यू यू सन्नी हिंग कह रहे हैं।

यूजर्स ने कहा- हनी सिंह का 2जी वर्जन...
हनी सिंह जैसे दिखने वाले इस बंदे का वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @pranchosays से 13 अप्रैल को पोस्ट किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा - नापतोल से हनी सिंह...। खबर लिखे जाने तक इस Insta Reel को 14 करोड़ से अधिक व्यूज और 8 लाख 80 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि, जब यो यो के फैंस ने यह क्लिप देखा तो वह इस बंदे को 'यू यू सन्नी हिंग' कहने लगे। कुछ ने कहा कि हनी सिंह का 2जी वर्जन। इसी तरह से कई यूजर्स ने बंदे को सस्ता हनी सिंह से लेकर बहुत कुछ कह दिया है। जब आप कमेंट्स पढ़ेंगे तो हंसी कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा!


बंदे ने फुल कॉपी किया हनी सिंह का स्टाइल!
इस वीडियो को किसी देसी इवेंट के दौरान फिल्माया गया होगा, जिसमें हम देख सकते हैं कि स्टेज पर हनी सिंह जैसा नजर आ रहा बंदा माइक लिए खड़ा है। वह जैसे ही 'हर पल तेरी यादा यादा विच है तू...' गाना शुरू करता तो भाई दर्शक फुल जोश में आ जाते हैं, और वह सिंगर की हौसला अफजाई करने लगते हैं। बंदा भी गाते हुए यो यो हनी सिंह को फुल कॉपी करने की कोशिश करता है। उसके हाथों के मूमेंट से लेकर ड्रेसिंग और बालों का स्टाइल भी Yo YO से काफी मिलता है। लेकिन भैया... लड़के की आवाज में हिर्देश सिंह (हनी सिंह) वाली बात नजर नहीं आती। बाकी आप भी वीडियो देखें और अपने दिल की बात कॉमेंट सेक्शन में बताइए।


यहां देखें वायरल वीडियो...

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...