यूपी के कानपुर शहर में बाबूपुरवा थाना अंतर्गत टाटमिल चौराहे पर एक अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस ने ट्रैफिक बूथ को तोड़ते हुए कई राहगीरों और वाहन चालकों को कुचल दिया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की जान चली गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, शहर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के टाटमिल चौराहे के पास एक अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस ने ट्रैफिक बूथ को तोड़ते हुए कई राहगीरों और वाहन चालकों को कुचल दिया। हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल चार अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, बस घंटाघर चौराहे से किदवई नगर नगर जाने के लिए निकली थी। अचानक बस अनियंत्रित होकर हादसे की शिकार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यह सड़क हादसा देखकर राहगीरों की रूह कांप गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक प्रकट किया। सीएम ने कहा कि प्रशासन को घायलों का इलाज कराने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया, "घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एबुलेंस सेवा को तत्काल भेजा गया। मृतकों का आंकड़ा 5 से 6 हो सकता है। बस ड्राइवर की तलाश की जा रही है। घटना में तीन गाड़ियां और कई बाइक क्षतिग्रस्त हुई हैं। आसपास रहने वाले लोगों को भी चोटें आई हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। बाकी की विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
सीएम योगी ने कहा, "कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। परमपिता दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं।"
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...