भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश जी आप हर बात का श्रेय लेते हैं क्या कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय नहीं लेंगे?
29 साल पहले आज ही के दिन अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था। इसके बाद हिंसक घटनाएं हुईं और विवादित मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जिसके बाद साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई कर अपना फैसला सुनाया और विवाद को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बाबरी विध्वंस वाले दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'हर बात का श्रेय लेने वाले अखिलेश जी, क्या आप अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय नहीं लेंगे?
आज यानी 6 दिसंबर को अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कड़ी कर दी गई है। आम जनता और श्रद्धालु त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से गुजर रहे हैं। अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। सभी चार पहिया और दोपहिया वाहनों की जांच की जा रही है। अयोध्या की सुरक्षा के लिए पुलिस पीएसी और सीआरपीएफ समेत सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में प्रवेश करने वालों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...