यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर लीक, सरकार ने रद्द की परीक्षा। पेपर लीक होने की वजह से 24 जिलों में आज अंग्रेजी द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के तहत बलिया जिले में आज दोपहर 2 बजे होने वाले अंग्रेजी के पेपर के लीक होने की वजह से यूपी के 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई हैं।
यूपी बोर्ड की 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया है। इसके बाद 24 जिलों में परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इन जिलों में आगरा, मैनपुरी, मथुरा, गाजियाबाद और अलीगढ़ और बागपत शामिल हैं। यह परीक्षा आज दोपहर दो बजे आयोजित होने वाली थी। परीक्षा रद्द होने के बाद अगली तारीख का एलान अभी नहीं हुआ है। इसके बारे में बोर्ड जल्दी सूचना जारी कर सकता है।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...