UP By Election 2022: भाजपा ने सपा पर लगाया मैनपुरी उपचुनाव को प्रभावित करने का आरोप, निर्वाचन अयोग से कार्रवाई की मांग
मुलायम सिंंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। वैसे तो तीनों सीटों पर ही सपा और भाजपा की टक्कर है। पर इस सीट पर मुलायम सिंह यादव की बहू डिंंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य के बीच कांटे का मुकाबला होगा।
यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से जारी है। सुबह पारा 10 से 12 डिग्री के बीच होने की वजह से मतदान केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा रहा लेकिन जैसे ही धूप चढ़ी वोटोरों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर 1746895 कुल मतदाता आज मतदान करेंगे। रामपुर विधानसभा सीट पर 388994 मतदाता हैं, जबकि 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस और बसपा ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतार रहे हैं और न ही किसी को समर्थन की घोषणा की है। वहीं खतौली में 3.16 लाख मतदाता वोट की चोट करेंगे।
भाजपा ने सपा पर लगाया फर्जी मतदान कराने का आरोप
भाजपा ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैनपुरी विधानसभा के बूथ संख्या 361 व 362 में ग्राम प्रधान दरोगा लोधी बूथ पर बैठकर फर्जी मतदान करा रहा है। माननीय निर्वाचन आयोग, इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करे।
भाजपा ने सपा पर लगाया फर्जी मतदान कराने का आरोप
भाजपा ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैनपुरी विधानसभा के बूथ संख्या 361 व 362 में ग्राम प्रधान दरोगा लोधी बूथ पर बैठकर फर्जी मतदान करा रहा है। माननीय निर्वाचन आयोग, इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करे।
शिवपाल यादव बोले- लोग डिंपल को बड़े अंतर से जिताएंगे
प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंंह यादव ने कहा कि अब तक प्रशासनिक दबाव में हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले किए गए। मैंने उन्हें कल रात सतर्क किया था कि वे पुलिस की पकड़ में न आएं, सुबह 7 बजे बूथों पर पहुंचें और मतदान की सुविधा दें। लोग नेताजी (मुलायम यादव) को प्यार करते थे। वे डिंपल को बड़े अंतर से जिताएंगे।
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में 11 बजे तक की 19.5 प्रतिशत मतदान
मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 20.25 प्रतिशत, भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 17.28 प्रतिशत, किशनी विधानसभा क्षेत्र में 18.70 प्रतिशत, करहल विधानसभा क्षेत्र में 17.77 प्रतिशत और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में 20 प्रतिशत हुआ मतदान।
मैनपुरी में सबसे तेज तो रामपुर में सबसे धीमे मतदान
रामपुर में विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11:00 बजे तक 11.30 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। वहीं मैनपुरी में सबसे तेज मतदान हो रहा है। दूसरे नंबर पर खतौली विधानसभा सीट है।
शिवपाल यादव बोले कई जगह इवीएम खराब
शिवपाल सिंह यादव ने भी पुलिस प्रशासन पर चुनाव में गड़बड़ी करने का अरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई जगह इवीएम खराब होने की शिकायत आ रही है। सब आंखें मूंद कर बैठे हैं।
जसवंत नगर विधानसभा सीट पर 20 प्रतिशत, खतौली में 11:00 बजे तक 20. 70 प्रतिशत मतदान
मैनपुरी लोकसभा सीट के जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 11 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं खतौली सीट पर 11:00 बजे तक 20. 70 प्रतिशत मतदान हुआ।
अखिलेश यादव बोले- मुझे उम्मीद है कि सपा की अच्छी जीत होगी
मतदान के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- मुझे उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी की अच्छी जीत होगी। 2024 की भी शुरूआत होगी लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि नेताजी इस क्षेत्र में काम करते रहे हैं। यह नेताजी का क्षेत्र रहा है, नेताजी को याद करके लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं।