Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / अपराध /

  • 0
  • 111

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मांग, मंत्री के बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस ने प्रदेश में पूरी तरह कानून व्यवस्था फेल होने का आरोप लगाया है।

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मांग, मंत्री के बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि हर जगह गुजरात के भ्रष्ट लोग ठेकेदारी कर रहे हैं। इससे गुणवत्ता खराब हो रही है। योगी सिर्फ उनके के आदेश का पालन कर रहे हैं। भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। मंत्री के घर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हो गई। पुलिस खानापूर्ति कर रही है।

इससे पहले भाजपा के केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने अपने बेटे को बचाया। अब कैशल किशोर वही काम कर रहे हैं। मंत्री के बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो और न्यायिक जांच कराई जाय। इसी तरह महिला सिपाही के साथ कृत्य हुआ है। वह शर्मनाक है। अभी मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। हाईकोर्ट ने जब फटकारा तब कार्रवाई शुरू हुई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला सिपाही से मिलने नहीं दिया गया। उसके भाई को हटा दिया गया है और उसका मोबाइल गायब कर दिया गया। जो सरकार महिला सिपाही को नहीं बचा पा रही है। वह आम जनता की क्या रक्षा करेगी? 
कांग्रेस इनके हर कृत्य को उजागर करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सात सितंबर से पदयात्रा शुरू करेगी। इसमें सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...