Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 126

CM आवास को गंगाजल से धोया तो पिछड़ों का अपमान नहीं हुआ... अखिलेश का BJP पर बड़ा वार, कांग्रेस को ये सुझाव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। वर्ष 2017 में भाजपा को सत्ता मिलने के बाद मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाए जाने का मामला उन्होंने जोरदार तरीके से उठाया है। इससे उन्होंने पिछड़ों के अपमान होने की बात कही है।

CM आवास को गंगाजल से धोया तो पिछड़ों का अपमान नहीं हुआ... अखिलेश का BJP पर बड़ा वार, कांग्रेस को ये सुझाव

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरा। करारा हमला बोला। उन्होंने पिछड़ों के अपमान के मामले को भी अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश की। मोदी सरनेम मानहानि केस में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई। इसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता जनप्रतनिधित्व कानून के तहत चली गई। इस मामले पर अखिलेश यादव ने शुक्रवार को हमला बोला था। शनिवार को एक बार फिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को घेरा। अखिलेश यादव ने वर्ष 2017 में भाजपा की प्रदेश में जीत के बाद योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने हमारे घर को घुलवाया था। उस समय पिछड़ों का अपमान नहीं हुआ था। छह साल बाद अखिलेश यादव इस मुद्दे को गरमा कर ओबीसी सियासत को साधने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वहीं, कांग्रेस को भी वे नसीहत देते दिखाई द रहे हैं।

अखिलेश ने क्या कहा?
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश के ताजा हालात को लेकर कांग्रेस को सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सब मिलकर साथ चलें तो भाजपा देश से भी बाहर हो जाएगी। राहुल गांधी से बातचीत होने के मसले पर मीडिया के सवालों के जवाब में अखिलेश ने कहा कि मैं इतना भी बड़ा नेता नहीं हूं कि बातचीत कर सुझाव दूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। मुझे यह लगता है कि अब कांग्रेस की जिम्मेदारी बनती है, वह रीजनल पार्टीज को आगे करें। उनके साथ खड़े हों। इससे भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला किया जा सकता है।

पिछड़ों के अपमान की बात पर बरसे
अखिलेश ने कहा कि मैं देख रहा हूं, भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता से लेकर जमीनी नेता तक पिछड़ों के अपमान की बात कर रहे हैं। कह रहे हैं कि उन्होंने (राहुल गांधी) अपमान कर दिया। अखिलेश यादव ने इस पर कहा कि हमारे घर को, मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से भाजपा के लोगों ने धोया। मुख्यमंत्री के लोगों ने इस कार्य को कराया। उस समय पिछड़ों का अपमान नहीं हुआ था। अखिलेश ने तंज करते हुए कहा कि पिछड़ों के घर को आप गंगाजल धुलवाओगे।

सपा के एक कार्यकर्ता को आगे करते हुए उन्होंने कहा कि इसने एक स्थान पर गंगाजल छिड़क दिया तो उस पर मुकदमा हो गया। केस के कागज भी उन्होंने दिखाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास को कोई गंगाजल से धोए, वहां गंगाजल छिड़के तो किसी का कोई अपमान नहीं हुआ? उनके ऊपर जब कोई ऐसी बात आ जाती है तो मुकदमा लगा दिया जाता है। अखिलेश ने कहा कि गंगा जल छिड़कने से जगह शुद्ध हो जाता है। पाप समाप्त हो जाते हैं। हमारे मुख्यमंत्री आवास को जिसने धोया, गंगाजल छिलका, ऐसे में क्या उन पर धाराएं नहीं लगनी चाहिए?

भाजपा पर बोला करारा हमला
अखिलेश यादव ने मानहानि के मामले में भाजपा पर करारा हमला बोल दिया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि वे लोग कह रहे, राहुल गांधी ने अपमान कर दिया। बिना नाम लिए पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप यूपी में पिछले चुनावों में दिए गए भाषणों को सुनेंगे तो अपमान किसका कितना किया है, पता चल जाएगा। असली मानहानि का दावा तो इन पर ज्यादा होना चाहिए। 15 लाख के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि एकाउंट में भेजने की बात हुई थी। चुनाव में घोषणा किए थे। पूरा नहीं किया। यह मानहानि का मुकदमा नहीं बनता है? लोकतंत्र में आप वादा करके पीछे हट गए हैं।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...