Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 66

अयोध्या: चंपत राय ने मीडिया को दी राम मंदिर निर्माण की जानकारी, बोले- तय समय में पूरा होगा निर्माण कार्य

राम मंदिर निर्माण की जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया को दी और कहा कि तय समय में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

अयोध्या: चंपत राय ने मीडिया को दी राम मंदिर निर्माण की जानकारी, बोले- तय समय में पूरा होगा निर्माण कार्य

राम मंदिर आंदोलन से जुड़े और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को अयोध्या में मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण की प्रगति संतोषजनक है। निर्माण कार्य तय समय में पूरा हो जाएगा।

उन्होंने गर्भगृह के निर्माण के बारे में जानकारी दी। तय समय सीमा के अनुसार 2023 तक मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। चंपत राय ने कहा कि मंदिर निर्माण की गति संतोषजनक है।

रामद्वार से होगा अयोध्या में प्रवेश 
लखनऊ की ओर से आप जब अयोध्या में आएंगे तो जिले की सीमा पर रामद्वार से आपको प्रवेश मिलेगा। इसी तरह अयोध्या आने वाले हर हाईवे पर आउटर में छह गेट बनाए जा रहे हैं। जिनके नाम तय कर दिए गए हैं। साथ ही इन गेटों के लिए जमीन के बैनामे भी शुरू हो गए हैं।

प्रदेश सरकार अयोध्या को भव्यता प्रदान करने के लिए जो प्रयास कर रही है। यह गेट भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं। सभी गेटों के नाम रामायणकालीन चर्चित पात्रों के नाम पर रखे गए हैं। ताकि शहर में प्रवेश के समय ही यहां के धार्मिक वैभव का अहसास होने लगे। एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बताया कि गेट के पास पार्किंग से लेकर जनसुविधाओं का इंतजाम भविष्य को देखते हुए कराया जाएगा। यह काम विकास प्राधिकरण और पर्यटन विभाग मिलकर कर रहा है। 

गेट पर होंगी यह सुविधाएं
- प्रवेश द्वार के लिए अधिग्रहीत की जा रही पांच हेक्टेयर जमीन
- हाईवे के दोनों ओर बनाई जाएगी पार्किंग
- टॉयलेट से लेकर पेयजल तक का होगा इंतजाम

यह होंगे गेटों के नाम
- श्रीरामद्वार - लखनऊ हाईवे
- हनुमानद्वार - गोरखपुर हाईवे
- भरतद्वार - प्रयागराज हाईवे
- जटायु द्वार - अंबेडकर नगर हाईवे
- गरुण द्वार - रायबरेली हाईवे
- लक्ष्मण द्वार - गोंडा हाईवे

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...