Breaking News

Wednesday, September 25, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 375

यूपी निकाय प्रमुखों के लिए आरक्षण की 832 आपत्तियां खारिज, अंतिम आरक्षण की लिस्ट देखिए

यूपी नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। दो चरण में 4 और 11 मई को वोटिंग होगी। वहीं 13 मई को निकाय चुनाव का परिणाम आएगा। चुनाव को लेकर जारी आरक्षण से जुड़ी 832 आपत्तियां आई थीं, जिनका निपटारा कर दिया गया है।

यूपी निकाय प्रमुखों के लिए आरक्षण की 832 आपत्तियां खारिज, अंतिम आरक्षण की लिस्ट देखिए

शहरी निकायों के प्रमुखों के अनंतिम आरक्षण पर आई 832 आपत्तियों के निपटारे के बाद रविवार को नगर विकास विभाग ने अंतिम आरक्षण जारी कर दिया। सभी आपत्तियों को विभाग ने खारिज कर दिया। किसी भी आपत्ति को इतना प्रभावी नहीं माना गया कि उसके आधार पर प्रस्तावित आरक्षण में बदलाव किए जाएं। अनंतिम आरक्षण नगर विकास विभाग ने 30 मार्च को जारी किया था, जिसपर छह अप्रैल को शाम छह बजे तक आपत्तियां दर्ज करवाई जानी थीं।

प्रदेश के 762 शहरी निकायों में से 760 में चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतें हैं। रविवार को जारी अंतिम आरक्षण के बाद अब यह तय हो गया है कि लखनऊ में महिला मेयर ही होगी। जबकि कुल नगर निगमों में छह सीटें महिलाओं के खाते में गई हैं।

288 शहरी निकायों में महिलाओं की उम्मीदवारी होगी
आरक्षण की अंतिम अधिसूचना के बाद अब यह तय हो गया है कि महिलाओं की संख्या पांच दिसंबर को जारी ड्राफ्ट नोटिफिकेशन से 35 ज्यादा होगी। 760 शहरी निकायों में से 288 सीटों पर महिला ही प्रमुखों का चेहरा होंगी। इस तरह से कहा जाए तो महिलाओं की हिस्सेदारी प्रदेश में 37.89 प्रतिशत होगी। आरक्षण नियमों में प्रतिबंध है कि महिलाओं की हिस्सेदारी कुल सीटों की एक-तिहाई से कम नहीं होनी चाहिए। पांच दिसंबर को जारी ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के बाद जब समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग बना और उसकी सिफारिशों के आधार पर नए सिरे से शहरी निकायों के प्रमुखों के आरक्षण तय किए गए तो इसका सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं और एससी को मिला। महिलाओं और एससी की हिस्सेदारी बढ़ी। जबकि ओबीसी की हिस्सेदारी 27 प्रतिशत ही रही। वहीं, अनुसूचित जनजाति के कोटे में नगर पंचायतों में दो सीटें आई हैं। पांच दिसंबर के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में एक ही सीट आरक्षित थी।

यह है आरक्षण की अंतिम स्थिति

नगर निगम मेयर
एससी - 2
एसटी - 0
ओबीसी - 4
अनारक्षित - 11
(इनमें छह सीटों पर महिला मेयर चुनी जाएंगी)

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष
एससी - 24
एसटी - 0
ओबीसी - 53
अनारक्षित - 122
(73 सीटों पर महिला अध्यक्ष चुनी जाएंगी)

नगर पंचायत अध्यक्ष
एससी - 84
एसटी - 2
ओबीसी - 139
अनारक्षित - 319
(209 सीटों पर महिला अध्यक्ष चुनी जाएंगी)

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...