Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / मनोरंजन /

  • 0
  • 127

ब्रज के रंग में रंगे विराट-अनुष्का, वृंदावन में बेटी वामिका संग लिया संतों का आशीर्वाद

गुरुवार को विराट-अनुष्का संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में पहुंचे। उन्होंने बेटी वामिका के साथ संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया।

ब्रज के रंग में रंगे विराट-अनुष्का, वृंदावन में बेटी वामिका संग लिया संतों का आशीर्वाद

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दो दिन की धार्मिक यात्रा के दौरान पूरी तरह ब्रज के रंग में रंगे दिखाई दिए। बेटी वामिका के साथ विराट और अनुष्का बुधवार को वृंदावन पहुंचे थे। उन्होंने पहले दिन बाबा नीम करोली के आश्रम में दर्शन किए। यहां कुटिया में ध्यान लगाया। बाबा नीम करोली का प्रसाद रूपी कंबल ग्रहण किया। गुरुवार को विराट-अनुष्का संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में पहुंचे। उन्होंने बेटी वामिका के साथ संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया। प्रेमानंद गोविंद शरण के शिष्यों ने श्रीजी की प्रसादी माला, अंगवस्त्र विराट और अनुष्का को भेंट किया। बेटी वामिका को प्रसादी रूपी माला पहनाई। इसके बाद कपल ने सत्संग भी सुना। अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करने वाले विराट-अनुष्का की धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बेहद गोपनीय रहा। हालांकि वृंदावन से रवानगी के बाद उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 


गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी के साथ वृंदावन के प्राचीन मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन किया। दोनों सुबह ही सेवाकुंज पहुंच गए। इसके बाद विराट और अनुष्का वराहघाट स्थित संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां संत प्रेमानंद गोविंद शरण को प्रणाम किया। 


आश्रम में मौजूद शिष्यों ने प्रेमानंद गोविंद शरण को बताया कि विराट भारतीय क्रिकेटर और अनुष्का शर्मा फिल्म अभिनेत्री हैं। इसके बाद प्रेमानंद गोविंद शरण ने उन्हें बैठने के लिए कहा। शिष्यों से श्रीजी की प्रसादी माला, अंगवस्त्र भी भेंट करने के लिए कहा। 


संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में अनुष्का शर्मा ने राधारानी की प्रसाद रूपी चुनरिया ओढ़ी। उनकी गोद में बैठी बेटी वामिका क्यूट शरारतें करते दिखाई दी। इस दौरान विराट और अनुष्का भक्ति में सरोबार दिखाई दिए। 


संत प्रेमानंद गोविंद शरण से आशीर्वाद लेने के बाद विराट और अनुष्का ने एक घंटे तक आश्रम में सत्संग सुना। इसके बाद वापस होटल चले गए। शाम को पवनहंस हेलीपैड आए। यहां पुलिसकर्मियों के साथ एक फोटो भी खिंचवाया। इसके बाद दोनों हेलीकॉप्टर में बैठकर दिल्ली चले गए। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...