Breaking News

Wednesday, September 25, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 253

पहली बार ऐसा राजनीतिक घमासान, घर-घर वोट मांगते नजर आए अखिलेश, भाजपा ने भी दिखाया दम

मैनपुरी के मतदाताओं ने दो उपचुनावों सहित 21 चुनाव देखे हैं। वर्ष 1996 में मुलायम सिंह यादव के पहले लोकसभा चुनाव में कांटे का मुकाबला देखा है। उनके बाद खाली हुई इस सीट पर सपा और भाजपा की कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

पहली बार ऐसा राजनीतिक घमासान, घर-घर वोट मांगते नजर आए अखिलेश, भाजपा ने भी दिखाया दम

प्रदेश ही नहीं देश के राजनीतिक मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान रखने वाला मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र जो मुलायम सिंह यादव के गढ़ के रूप में जाना जाता है। यहां के मतदाताओं ने दो उपचुनावों सहित 21 चुनाव देखे हैं। वर्ष 1996 में मुलायम सिंह यादव के पहले लोकसभा चुनाव में कांटे का मुकाबला देखा, फिर उसके बाद केवल पर्चा दाखिल कर सपा प्रत्याशियों के सांसद बनने के दौर के साक्षी बने। 

विरोधियों को अधूरे मन से चुनाव में उतरते देखा। परंतु इस बार जैसा चुनाव तो कभी नहीं देखा। पूरे चुनाव में एक-दो सभाएं करने वाले सैफई परिवार ने इस बार गांव-गांव की दौड़ लगाई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य रातों-दिन वोट मांगते नजर आए। 
खुद मुख्यमंत्री योगी ने की दो-दो जनसभाएं
इसके अलावा, पहली बार भाजपा ने यहां जीत के दावे के साथ पूरी ताकत झोंकी है। मैनपुरी लोकसभा सीट के इस उपचुनाव में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो-दो जनसभाएं की। दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने दो-दो दिन यहीं पर डेरा डाला और कई-कई जनसभाएं की। भाजपा की सभाओं में उमड़ने वाली भीड़ सपाइयों की धड़कनें बढ़ाती रही। 

बनने जा रहा राजनीतिक इतिहास का अध्याय
स्थानीय नेताओं के साथ दोनों दलों के दर्जनों माननीय दिन-रात वोटों के लिए लोकसभा क्षेत्र की खाक छानते रहे। ऐसा राजनीतिक घमासान मैनपुरी ने पहली बार ही देखा है, जो राजनीतिक इतिहास का एक अध्याय बनने जा रहा है। 

1996 में पहली बार सांसद बने थे मुलायम
राजनीति में मुलायम सिंह यादव के उदय के बाद से मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में उनका प्रभाव बढ़ना आरंभ हो गया था। वर्ष 1996 में जब वह पहली बार सांसद बने तो फिर सपा ने ऐसा वर्चस्व बनाया कि बीते चुनाव कोई अन्य जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा। जब भी चुनाव हुआ मुलायम सिंह यादव की चंद जनसभाएं और परिवार के अन्य सदस्यों की दो-चार बार आमद ही जीत सुनिश्चित कर देती थी।

मुलायम ने 2019 के चुनाव को बताया था आखिरी 
वर्ष 2019 के चुनाव में जब मुलायम ने उसे अपना आखिरी चुनाव कहा था, तब तो मुलायम सिंह पर्चा भरने के बाद केवल एक जनसभा में आए थे। अब उनके निधन के बाद उपचुनाव की घोषणा हुई तो मैनपुरी का मतदाता प्रचार के वैसे ही माहौल की अपेक्षा कर रहा था। परंतु भाजपा ने सपा छोड़कर आए पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी घोषित करने के साथ ऐसा आक्रामक रुख दिखाया कि पूरी तस्वीर ही बदल गई। 

बदले अंदाज को भाजपा ने बनाया हथियार
पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित के करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पूरे चुनाव की कमान खुद संभाल ली। चाचा शिवपाल यादव के साथ अखिलेश का मिलन सुखियां बना। मतदाताओं को अचंभित करने वाला यह घटनाक्रम यहीं नहीं थमा। खुद अखिलेश, डिंपल यादव सहित पूरा परिवार गांव-गांव, घर-घर वोट मांगने पहुंचा। 

हर जगह मुलायम सिंह को वोट के रूप में श्रद्धांजलि देने की अपील की। ऐसा प्रचार अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट पर अपने खुद के चुनाव में भी नहीं किया था। भाजपा ने अखिलेश यादव के इस बदले अंदाज को भी प्रहार का हथियार बनाया। भाजपा नेताओं ने हर मंच से कहा कि उनको सामने हार दिख रही है, इसलिए गांव-गांव घूमने को मजबूर हुए हैं। 

भाजपा और सपा के बीच कांटे का मुकाबला
जनता में भी इस वार-पलटवार की जबरदस्त चर्चा है। दरअसल, भाजपा ने भी इस बार मैनपुरी के चुनावी इतिहास का सबसे जबरदस्त प्रचार किया है। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मंत्री, सांसद, विधायकों की बड़ी फौज पूरे लोकसभा क्षेत्र को मथने में लगी रही। इसके चलते ही अब भाजपा और सपा के बीच कांटे का मुकाबला होना तय माना जा रहा है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...