Breaking News

Wednesday, September 25, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 177

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, महिलाओं से अभद्रता की, मुझे चेतावनी दी... आजम के बाद अब तंजीन फातिमा का बड़ा हमला

रामपुर विधानसभा उप चुनाव को लेकर आजम खान का परिवार अब मैदान में उतर गया है। पहले आजम खान ने पुलिस पर लोगों का दरवाजा तोड़ने, महिलाओं से अभद्रता और पत्नी को धमकी देने का आरोप लगाया था। अब उनकी पत्न तंजीन फातिमा भी मैदान में उतरी हैं और पुलिस पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं।

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, महिलाओं से अभद्रता की, मुझे चेतावनी दी... आजम के बाद अब तंजीन फातिमा का बड़ा हमला

रामपुर विधानसभा उप चुनाव का रण अब अंतिम चरण में है। सोमवार को होने वाली वोटिंग से पहले रणनीति को साधने की कोशिश की जा रही है। रामपुर शहर से 10 बार विधायक रहे आजम खान ने पहले माहौल बनाने का प्रयास किया। पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। लोगों के घरों का दरवाजा तोड़ने की बात कही। आरोप महिलाओं के साथ अभद्रता का भी लगाया गया और पत्नी को धमकी दिए जाने का भी। अब आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा भी मैदान में उतर आई हैं। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने भी आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने लोगों का दरवाजा तोड़ा। महिलाओं के साथ अभद्रता की। मुझे चेतावनी दी गई। तंजीम फातिमा के इस बयान के बाद रामपुर का चुनावी माहौल गरमा रहा है। कई प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, आजम खान के विरोधी इस पूरे मामले को अलग रूप देने में जुट गए हैं।

पूर्व सांसद और शहर से विधायक रह चुकी तंजीन फातिमा ने कहा कि पुलिस का काम लोगों में विश्वास पैदा करना है। महिलाओं के साथ अभद्रता करना नहीं है। महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाना नहीं है। पूरे रामपुर से यह शिकायत मिल रही है कि पुलिस महिलाओं के साथ अभद्रता कर रही है। लोगों के दरवाजे तोड़ रही है। दरवाजे तोड़कर घरों में घुस रही है। पुलिस ज्यादती कर रही है। इस जुर्म का तजुर्बा उन्हें नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस जुर्म का शिकार मैं खुद हुई हूं।

तंजीन का ये आरोप
तंजीन फातिमा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे घर के पास ही हमारे एक करीबी का घर है। मैं वहां उनसे मिलने गई थी। उन्होंने मुझसे कहा कि चाय पी लो। मैं बैठी हुई थी। उसी समय मुझे जानकारी मिली कि मेरी एक और रिश्तेदार बीमार हैं। उसे मैं देखने चली गई। उनका घर भी पास में ही था। मुझे पहुंचे करीब दो-तीन मिनट हुए थे, तभी करीब 200 से 300 पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। दरवाजे को इतनी जोर से पीटा गया कि सभी लोग घबरा गए। इसके बाद पूर्व नगर विधायक ने दरवाजा तोड़ने और महिलाओं से बदलसलूकी का आरोप लगाया।

तंजीम फातिमा ने कहा कि उनकी बेटी देखने गई तो पुलिसकर्मियों को देखकर दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस वालों ने दरवाजे तोड़ दिए। इसके बारे में उन्होंने कहा कि वह लोहे का फाटक कैसे तोड़ा जाता है, ठीक उसी प्रकार। पुलिसकर्मी अंदर आ गए। अंदर पाने के बाद उन्होंने बीमार महिला, उनकी बेटी बहू और अन्य महिलाओं, जिसमें मैं भी थी सबके साथ बहुत अभद्रता की। मुझे इंस्पेक्टर से बात करने के लिए कहा गया। इंस्पेक्टर ने मुझे बेहद अभद्र भाषा में जवाब दिया। इसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। मुझसे कहा गया कि आप अपने घर जाएं इधर-उधर नहीं घूमें। 5 तारीख तक अपने घर में रहें।

आजम ने पहले लगाया था आरोप
तंजीन फातिमा के साथ इस घटना का जिक्र पहले आजम खान ने किया था। उन्होंने पुलिस पर धमकी देने का आरोप लगाया था। इस प्रकार की घटना का वीडियो भी होने की बात कही थी। आजम ने दावा किया था कि उनकी पत्नी के साथ अभद्रता की गई है। मामले को बड़े स्तर पर उठाने और इस प्रकार की स्थिति में भाजपा उम्मीदवार को जीत घोषित कर देने की बात तक उन्होंने की थी। अखिलेश यादव के साथ सभा के दौरान भी यह दोहराया। इस मामले में शहर कोतवाली में केस भी दर्ज हो चुका है। अब इस पूरे मामले में तंजीन फातिमा के आने के बाद माहौल गरमा रहा है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...