Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 220

कंपकंपा रहा नवंबर, ठिठुराएगा दिसंबर, जानिए क्यों लखनऊ से नोएडा तक गिरा तापमान

यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव होता दिख रहा है। नवंबर माह में ही तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। रात में चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर यूपी में लखनऊ से नोएडा और गाजियाबाद तक होता दिख रहा है।

कंपकंपा रहा नवंबर, ठिठुराएगा दिसंबर, जानिए क्यों लखनऊ से नोएडा तक गिरा तापमान

उत्तर प्रदेश के तापमान में बड़ा बदलाव होता दिख रहा है। नवंबर माह बीतने वाला है, लेकिन इस माह ने साल में पढ़ने वाले ठंड की स्थिति साफ कर दी है। कड़ाके की ठंड इस वर्ष पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। लखनऊ से नोएडा और गाजियाबाद तक अभी से ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात को चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपा रही है। दिसंबर में यही हवाएं ठिठुराएंगी। दरअसल, पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है और आने वाले दिनों में इसमें वृद्धि की ही संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। दिन में धूप निकलने और आसमान साफ रहने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह रहा है। लेकिन, रात बीतते ही उस और ठंडी हवाओं के असर के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला जा रहा है। इससे सुबह में लोगों को ठंड जैसी स्थिति दिख रही है।

राजधानी लखनऊ में रविवार की सुबह मौसम काफी ठंडा रहा। सुबह में फॉग का असर देखा गया। हालांकि, दिन में धूप निकलने और मौसम में गर्मी की संभावना जताई गई है। सुबह 7 बजे तक राजधानी लखनऊ में विजिबिलिटी महज 500 मीटर दर्ज की गई। फॉग के कारण धूप भी देर से निकली। लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी शहर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री के करीब और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है। राजधानी लखनऊ में नवंबर माह में अमूमन अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इसे सामान्य माना जाता है। लेकिन, नवंबर माह में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे करीब 10 दिन रहा है। 17 नवंबर के बाद से लगातार मौसम में बदलाव होता दिख रहा है।

नोएडा से गोरखपुर तक के मौसम में बदलाव
नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के पूरे इलाके में इस साल नवंबर में अधिक सर्दी पड़ी है। 18 नवंबर को पहली बार तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा। इसके बाद से अब तक 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। अभी तक 9 दिन नवंबर में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है। 2021 में ऐसे दिनों की संख्या पूरे नंवबर में महज 3 थी। 2020 में भी ऐसे दिनों की संख्या पूरे नवंबर में महज 4 रही थी। यह बीते दस साल का सबसे ठंडा नवंबर रहा था। उक्त साल नवंबर का औसत न्यूनतम तापमान महज 10.2 रहा था। उक्त साल तापमान तीन दिन 6 से 7 डिग्री के बीच में रहा था लेकिन महज चार दिन तापमान दस डिग्री से कम रहा था।

नोएडा और गाजियाबाद में रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रह सकता है। दो दिसंबर तक अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के स्तर पर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के दूसरे हफ्ते तक ठंड बढ़ने के आसार हैं। दिसंबर के तीसरे हफ्ते से शीत लहर की शुरुआत हो सकती है। पहाड़ों पर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर बढ़ा तो इस प्रकार की स्थिति दिख सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखेगा। गाजियाबाद में भी तापमान इसी प्रकार का बना रहने की उम्मीद है।

गोरखपुर में भी मौसम में बदलाव होता दिख रहा है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस बने रहने की उम्मीद जताई गई है। लोगों को बदले मौसम के कारण कंपकंपाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। शहर में रविवार को फॉग जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। दिन में धूप निकलने के बाद मौसम में गरमाहट आएगी। न्यूनतम तापमान में आने वाले दिनों में गिरावट आने और दिसंबर के शुरुआत में ही इसके 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...