Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 292

रामनवमी आज: इसी दिन जन्मे थे भगवान श्रीराम, विधि-विधान से करें पूजन, यह है शुभ मुहूर्त

इस बार रामनवमी पर रवि पुष्य योग व त्रिशक्ति योग बन रहे हैं। इसके कारण श्रीराम की पूजा समृद्धि और विजय प्राप्त कराने वाली होगी।

रामनवमी आज: इसी दिन जन्मे थे भगवान श्रीराम, विधि-विधान से करें पूजन, यह है शुभ मुहूर्त

नवरात्र की नवमी तिथि पर रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। रविवार को पुष्य नक्षत्र, सुकर्म, सर्वार्थ सिद्धि योग, शश महापुरुष योग बन रहे हैं। रवि पुष्य योग व त्रिशक्ति योग होने के कारण श्रीराम की पूजा समृद्धि और विजय प्राप्त कराने वाली होगी। ‘श्री रामचंद्र कृपालु भज मन हरण भव भय दारुणं...’ की आरती के साथ श्रद्धालु भगवान श्रीराम की पूजा करेंगे।

आगरा की ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि श्रीराम को भगवान विष्णु का सप्तम अवतार माना जाता है। त्रेता युग में जब धरती पर असुरों का उत्पात बढ़ गया। तब उनका विनाश करने के लिए भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर श्रीराम के स्वरूप में अवतार लिया। श्रीराम ने धर्म की स्थापना के लिए पूरे जीवन अपार कष्ट सहे और एक आदर्श राजा के रूप में स्वयं को स्थापित किया। इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कहा गया। उन्होंने बताया कि पूजन का शुभ मुहूर्त प्रात: 11:30 बजे से दोपहर 1:32 बजे तक है।

रामनवमी की पूजा विधि
पंडित ज्ञानेश शास्त्री ने बताया कि श्रीराम की प्रतिमा चौकी पर लाल कपड़े के ऊपर स्थापित करें। केसर, चंदन, अक्षत से तिलक करें। सुंदर वस्त्र, आभूषण धारण कराएं। पुष्प माला पहनाएं। सुगंधित इत्र भी प्रदान करें। पीली बर्फी, लड्डू, फल, तुलसी के पत्ते अर्पित करें। घी का दीपक, धूपबत्ती जलाकर श्रीरामचरितमानस राम रक्षा स्रोत और सुंदरकांड का पाठ करें। आरती के बाद प्रसाद वितरण करें।

रामनवमी पर 10 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग 
रामनवमी पर इस वर्ष रवि पुष्य योग बन रहा है, जो पूरे 24 घंटे तक रहेगा। खरीदारी के लिए इसे अबूझ मुहूर्त भी माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पारासर ने बताया कि इससे पहले ऐसा शुभ संयोग 1 अप्रैल 2012 को बना था और अब 6 अप्रैल 2025 को दोबारा बनेगा। उन्होने बताया कि शनिवार को देर रात 1.25 बजे से रविवार को देर रात 3.15 बजे तक रामनवमी रहेगी।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...