Breaking News

Saturday, October 5, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 155

अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज, त्रेतायुग जैसी सजी अयोध्या

पांच दिवसीय दीपोत्सव का सोमवार को आगाज हुआ तो त्रेतायुग जैसी सजी अयोध्या का दर्शन कर सभी निहाल हो उठे। चहुंओर उल्लास और भगवान श्रीराम की स्तुति व भजनों से रामनगरी राममय हो उठी है।

अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज, त्रेतायुग जैसी सजी अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी बुधवार को रामलला के दरबार में दीप जलाएंगे। इसके बाद पूरी अयोध्या रोशन हो उठेगी। इस बार दीपोत्सव में 7.50 लाख दीप जलाकर नया विश्वरिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। अकेले नौ लाख दीपक सिर्फ राम की पैड़ी पर जलेंगे। इसके बाद मठ-मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर कुल तीन लाख दीप जलाए जाने की तैयारी है। इसके लिए सोमवार को राम की पैड़ी पर अवध विवि के विद्यार्थी दीपों की माला सजाने में जुटे रहे। जिलाधिकारी नीतिश कुमार ने अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ रामकी पैड़ी पर तैयारियों का निरीक्षण किया। दीपोत्सव के पहले दिन सोमवार को अयोध्या में उल्लास का माहौल दिखा।

विभिन्न एजेंसियां अधूरे कामों को पूरा करने में लगी रहीं। दो से पांच नवंबर तक प्रतिदिन राम की पैड़ी पर लेजर शो व प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए राम कथा का प्रदर्शन किया जाएगा। सरयू घाट को इस तरह सजाया जा रहा है कि पूरा घाट राममय नजर आए। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां सरयू की 5100 बाती की महाआरती उतारेंगे। नित्य महाआरती के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने कहा कि दीपोत्सव ने अयोध्या को एक नई पहचान दी है। सरयू आरती की तैयारियों में जुटे महंत मनीष दास ने कहा कि जब से योगी सरकार आई है धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों केे बढ़ावा मिला है।

इस बार श्रीराम जन्मभूमि में भी दीपोत्सव का उल्लास छलक रहा है। पूरे श्रीराम जन्मभूमि परिसर को भव्य विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है। रामलला के दरबार में रंगोली बनाई जा रही है। रंगोली में रामायण कालीन दृश्य नजर आएंगे। पूरे गर्भगृह को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाए जाने की तैयारी है। दीपोत्सव का मुख्य पर्व तीन नवंबर को आयोजित होना है। मुख्य पर्व के दिन दीपोत्सव के दौरान जब तक सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित अन्य मेहमान राम की पैड़ी पर मौजूद होंगे। तब तक आम लोगों को दीपोत्सव स्थल पर जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए सूचना विभाग की ओर से रामनगरी में 12 स्थानों पर एलईडी बैन लगाई गई है। इसके सहारे लोग दीप पर्व का आनंद उठा सकेंगे।

दीपोत्सव को लेकर सोमवार को अयोध्या में सफाई अभियान जोरों पर चलता दिखा। फायर बिग्रेड के फायर टेंडर समेत नगर निगम की दर्जन भर से ज्यादा गाड़ियों के जरिए अयोध्या की सड़कों की धुलाई की गई। गली-मुहल्लों में सैकड़ों कर्मचारी सफाई और सजावट की व्यवस्था में जुटे थे। जगह-जगह फूलों से सजावट की गई। विद्युत झालरों से पूरे शहर को सजाया गया है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...