Breaking News

Thursday, October 3, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 138

अयोध्या में वेंकैया नायडू ने पत्‍नी संग किये रामलला के दर्शन, वाराणसी के लिए हुए रवाना

उप राष्ट्रपति गुरुवार शाम को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे थे। वहां से शुक्रवार की सुबह से वे प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन से अयोध्या की तरफ रवाना हुए। वेंकैया नायडू का इसके बाद वाराणसी में प्रवास कार्यक्रम है।

अयोध्या में वेंकैया नायडू ने पत्‍नी संग किये रामलला के दर्शन, वाराणसी के लिए हुए रवाना

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को लखनऊ से अयोध्या पहुंचे। वे प्रभु श्रीराम लला का दर्शन करने पहुंचे। वहां उन्होंने राम लला की पूजा-अर्चना की। अयोध्या में संतों ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। राम लला के मंदिर में उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ पूजा की। इसके बाद उप राष्ट्रपति ने हनुमान गढ़ी पहुंच कर भगवान बजरंग बली का दर्शन पूजन किया।

अयोध्या स्टेशन पर उप राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया। इस दौरान स्टेशन पर भारी संख्या में आम लोग भी पहुंचे थे। प्रशासनिक और अन्य पदाधिकारियों के स्वागत के बाद उप राष्ट्रपति राम लला का दर्शन करने राम जन्मभूमि परिसर की तरफ रवाना हुए। वहां पहुंचकर उन्होंने पत्नी एम उषा नायडू के साथ पूजा-अर्चना की।


हनुमानगढ़ी में भी किया दर्शन-पूजन
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अयोध्या प्रवास के दौरान ऐतिहासिक हनुमानगढ़ी पर हनुमंत लला का भी दर्शन-पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना संपन्न हुई। नायडू के साथ उनकी पत्नी एम उषा नायडू और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी पूजा-अर्चना की। इससे पहले हनुमानगढ़ी के प्रवेश द्वार पर संतोष वैदिक और सुशील चंद्र पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। मंत्रोच्चारण के बीच ही उन्हें हनुमंत लला के समक्ष तक पहुंचाया गया।

वराणसी के लिए रवाना हुए उप राष्ट्रपति
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू अयोध्या धाम से काशी के लिए रवाना हुए। करीब 3 घंटे तक उप राष्ट्रपति भगवान राम की नगरी में रहे। इस दौरान उन्होंने रामलला के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को भी देखा। राम मंदिर ट्रस्ट ने 3D वीडियो के माध्यम से निर्माण की प्रक्रिया से उप राष्ट्रपति को रूबरू कराया। इस मौके पर वेंकैया नायडू ने रामलला के गर्भगृह के पत्थरों पर श्रीराम लिखा। हनुमानगढ़ी में पहुंचे उप राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत किया गया। हनुमानगढ़ी के मुख्य महंत गद्दीनशीं प्रेम शंकर दास ने उप राष्ट्रपति को चांदी की गदा भेंट कर उनका स्वागत किया।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...