Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 139

अयोध्या: PM मोदी के आह्वान पर CM योगी ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, अयोध्या के लता मंगेशकर चौराहे पर लगाई झाड़ू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में लता चौक पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की। इस दौरान अयोध्या के मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी व विधायक वेदप्रकाश गुप्त भी नजर आए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अयोध्या धाम बस स्टेशन पर इलेक्ट्रिक बसों व ई व्हीकल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बीजेपी के नेताओं ने अभियान को मजबूती दी।

अयोध्या: PM मोदी के आह्वान पर CM योगी ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, अयोध्या के लता मंगेशकर चौराहे पर लगाई झाड़ू

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपा सरकार और संगठन रविवार से प्रदेश के मंदिरों, मठों व तीर्थस्थलों पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में लता चौक पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान अयोध्या के मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी व नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्त भी नजर आए। अभियान को शुरू करने के बाद मुख्यमंत्री ने अयोध्या धाम बस स्टेशन पर इलेक्ट्रिक बसों व ई व्हीकल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित राज्य के मंत्री व पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी जिलों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर स्वच्छता के लिए श्रमदान किया।

रविवार को मुख्यमंत्री अयोध्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व दोनों उप मुख्यमंत्री लखनऊ तथा पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह अलीगढ़ महानगर में मठ, मंदिरों पर स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय वाराणसी, संजीव कुमार बालियान मुजफ्फरनगर, सत्यपाल सिंह बघेल आगरा तथा बीएल वर्मा बदायूं में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।

कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही अयोध्या, स्वतंत्र देव सिंह प्रतापगढ़, लक्ष्मी नारायण चौधरी मथुरा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह फिरोजाबाद, श्रम मंत्री अनिल राजभर वाराणसी, नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा आगरा में स्वच्छता अभियान में शिरकत की।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह अलीगढ़, गिरीश चंद्र यादव जौनपुर, धर्मवीर प्रजापति आगरा, असीम अरुण हाथरस, दयाशंकर मिश्र दयालु बलिया, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह अमेठी, जसवंत सैनी बागपत, रामकेश निषाद बांदा, संजय गंगवार पीलीभीत, बृजेश सिंह गौतमबुद्ध नगर, केपी मलिक मेरठ, प्रतिभा शुक्ला अकबरपुर (कानपुर), राकेश राठौर गुरु सीतापुर, सतीश शर्मा बाराबंकी, विजयलक्ष्मी गौतम देवरिया में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।



Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...