Breaking News

Monday, September 23, 2024
Home / अपराध /

  • 0
  • 142

कौन है अयोध्या का बाहुबली विकास सिंह ? लॉरेंस विश्नोई से कनेक्शन, कहां तक अयोध्या के माफिया की पहुंच

अयोध्या के माफिया विकास सिंह के दिल्ली में पकड़े जाने की सूचना आ रही है। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से विकास सिंह के कनेक्शन की सूचना के बाद से ही वह एनआईए के रेडार पर था। अयोध्या में उसके पैतृक आवास पर भी छापा पड़ा था। उसके संबंध कई नेताओं से रहे हैं।

कौन है अयोध्या का बाहुबली  विकास सिंह ? लॉरेंस विश्नोई से कनेक्शन, कहां तक अयोध्या के माफिया की पहुंच

उत्तर प्रदेश के अयोध्या का माफिया विकास सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गया है। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने जब से विकास सिंह से संबंध का खुलासा किया, उसके बाद से ही वह जांच एजेंसियों के रेडार पर है। विकास सिंह हिस्ट्रीशीटर की सूची में शामिल है। उसके खिलाफ 21 केस दर्ज हैं। विकास सिंह उस समय चर्चा में आया था, जब सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से पूछताछ शुरू हुई थी। एनआईए के सामने लारेंस ने विकास सिंह का नाम लिया था। इसके बाद से एनआईए विकास सिंह पर दबिश बढ़ाए हुए थी। गैंगस्टर लारेंस ने कबूल किया था कि गैंग से जुड़े गैंगस्टरों के अलावा हरियाणा और पंजाब के गैंगस्टर को अयोध्या का बाहुबली नेता विकास सिंह पनाह देता है। इस मामले में जांच एजेंसियों ने विकास सिंह से पूछताछ भी की। उसके गांव से लेकर लखनऊ तक में छापे मारे गए, लेकिन वह हाथ नहीं आया था। हालांकि, अब उसके एनआईए के गिरफ्त में आने की सूचना आई है। सूत्रों का दावा है कि विकास सिंह पकड़ा जा चुका है।

पंजाब के कांडों का अयोध्या से जुड़ाव
मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद विकास सिंह और अयोध्या मामला खूब उछला था। आरोप लगा था कि विकास सिंह ने सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को पनाह दी थी। सिद्धू मूसेवला मर्डर का मास्टरमाइंड और लारेंस बिश्नोई का भांजे सचिन बिश्नोई के साथ विकास सिंह की तस्वीरें सामने आती रही हैं। मूसेवाला मर्डर के बाद सचिन विदेश भाग गया था। यूपी चुनाव 2022 के समय सचिन को अयोध्या में विकास सिंह के साथ देखा गया था। शूटर कपिल पंडित और बिश्नोई गैंग से जुड़े अन्य शूटर भी विकास सिंह के याथ दिखाई देते रहे हैं। ऐसे में लॉरेंस कनेक्शन की जानकारी को एनआईए ने पुख्ता किया था।
विकास सिंह का नाम पंजाब के मोहाली में इंटेलिजेंस बिल्डिंग पर आरपीजी अटैक मामले में भी आया था। इस मामले का एक आरोपी देवांशु, विकास सिंह के यहां काम करता था। कहा जाता है कि देवांशु विकास सिंह के साए की तरह साथ रहता था। वहीं, दूसरा आरोपी दीपक सुरखपुर भी विकास सिंह के यहां पनाह लेने पहुंचता था। यह भी दावा किया जाता रहा है कि विकास सिंह एक बाहुबली नेता के साथ मिलकर बिश्नोई गैंग के जरिए उत्तर प्रदेश में एक बड़े माफिया को निपटाने की प्लानिंग कर रहा था। हालांकि, प्लान फेल हो गया।

अयोध्या के आसपास के इलाकों में दबदबा
विकास सिंह का दबदाब अयोध्या, लखनऊ और आसपास के चार से पांच जिलों में है। बहुबल के जरिए उसने अपनी राजनीतिक जड़ें भी गहरी की। सत्ताधारी दलों से विकास सिंह का जुड़ाव रहा है। अभी भी उसके संबंधों की चर्चा खूब होती रही है। हालांकि, मई में उसे एनआईए ने उसे रेडार पर लिया। लंबी पूछताछ हुई। विकास सिंह अयोध्या के देवगढ़ का रहने वाला है। उसने अपने नाम के आगे गांव के नाम को टाइटल में लगाना शुरू कर दिया। देवगढ़ में उसकी पुश्तैनी संपत्ति है। लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट में भी उसका ठिकाना है। मई में एनआईए ने इन स्थानों पर छापे मारे। विकास सिंह अपने गांव देवगढ़ में मिला । एनआईए ने कई घंटे उससे  पूछताछ करके लॉरेंस विश्नोई कनेक्शन को खंगाला था।

हिस्ट्रीशीटर है विकास सिंह
विकास सिंह हिस्ट्रीशीटर है। वह अयोध्या के महराजगंज के देवगढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ विभिन्न मामलों में 21 केस दर्ज हैं। उसके पिता का नाम सूर्य प्रताप सिंह उर्फ भूटानी सिंह है। विकास सिंह पर हत्या, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट, हत्या के प्रत्यास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। विकास सिंह की गिनती अयोध्या और आसपास के इलाकों में बाहुबली नेता के रूप में होती है। वह यूपी के एक कद्दावर बाहुबली नेता का करीबी भी बताया जाता है।
विकास सिंह के घर पर कई कद्दावर नेताओं का आना-जाना लगा रहा है। विकास सिंह की मां की पुण्यतिथि के मौके पर कई नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। पूर्व विधायक धनंजय सिंह और कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह जैसे नेताओं को भी इस कार्यक्रम में देखा गया था।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...