बाराबंकी: बेटी के लिए अस्पताल में AC रूम न बुक करने पर, मायके वालों ने की ससुराल पक्ष की पिटाई
बाराबंकी जिले में एक महिला की डिलीवरी के बाद उसके मायके पक्ष के लोगों की जमकर की पिटाई ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला की एक प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी कराई। डिलीवरी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने अस्पताल में AC कमरा नहीं लिया।
बाराबंकी जिले में एक महिला की डिलीवरी के बाद उसके मायके पक्ष के लोगों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला की एक प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी कराई। डिलीवरी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने अस्पताल में AC कमरा नहीं लिया।
एसी कमरा नहीं लेने से मायके पक्ष के लोग नाराज हो गए। उनकी नाराजगी इतनी कि उन्होंने अपनी गाली गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते अस्पताल के सामने ही मारपीट होने लगा। मायके पक्ष के लोगों ने महिला की सास-ससुर व ननद को पीटा है। ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष के लोगों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
महिला ने बच्ची को जन्म दिया
पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके में स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम का है। नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले रामकुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि उनके बेटे का विवाह फैजुल्लागंज थाना अलीगंज जिला लखनऊ में हुआ था। बहू की डिलीवरी होनी थी। सोमवार को बहू को लेबर पेन हुआ तो एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां बहू को ऑपरेशन से बेटी हुई, अस्पताल में जो भी खर्च लगा, सब हम लोगों ने ही दिया।
राम कुमार ने बताया कि डिलीवरी होने के बाद मायके पक्ष के लोग अस्पताल में बहू को देखने आए थे। उस समय वह उनकी पत्नी और उनकी दो बेटियां भी अस्पताल में मौजूद थीं। बहू का कमरा एसी का नहीं था। इस बात को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी।
जब हम लोगों ने उन्हें मना किया तो मुझे, पत्नी और दोनों बेटियों को जमकर मारा पीटा। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पीड़ित रामकुमार ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों मायके पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने अब तक इस मामले में कुछ नहीं कहा है।