बाराबंकी: लोधेश्वर महादेवा के अगहनी मेले का डीएम ने किया उद्घाटन, पत्नी के साथ की पूजा-अर्चना
देवाधिदेव महादेव की नगरी लोधेश्वर महादेवा में लगने वाले अगहनी मेले का कल बाराबंकी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने परंपरागत तरीके से उद्घाटन किया।
देवाधिदेव महादेव की नगरी लोधेश्वर महादेवा में लगने वाले अगहनी मेले का कल बाराबंकी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने परंपरागत तरीके से उद्घाटन किया। विश्व कल्याण द्वार पर फीता काटने के बाद डीएम ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इस दौरान डीएम ने कहा कि महादेवा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी इंतजाम किए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव के चलते महादेवा महोत्सव को अभी स्थगित किया गया है। महादेवा महोत्सव फरवरी 2023 में कराया जाएगा।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ उद्घाटन
आपको बता दें कि परम्परा के अनुसार लोध्रेश्वर महादेवा अगहनी मेला का विश्व कल्याण द्वार पर कल जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने फीताकाट कर उद्घाटन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन के बाद डीएम और उनकी पत्नी से भूतभावन भगवान लोध्रेश्वर महोदव का पूजन अर्चन और दुग्धाभिषेक पुजारी आदित्य अवस्थी समेत कई विद्वानों ने विधि विधान से कराया। द्वापरयुगीय महाभारत काल के पावन मेला सात दिनों तक चलेगा।
2023 के फरवरी महीने में भव्य मेला महोत्सव
इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि उनके लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि मुझे भोलेनाथ के दर्शन हुए। यहां के विकास और उत्थान के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। नियोजित ढंग से लोधेश्वर महादेवा का विकास कार्य को कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज पारंपरिक रूप से मेले का शुभारंभ हुआ है और आने साल 2023 के फरवरी महीने में भव्य मेला महोत्सव कराया जाएगा। अभी महोत्सव को निकाय चुनाव के चलते स्थगित किया गया है।