Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 137

‘प्रतिज्ञा सम्मेलन में प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, बोलीं- हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस पार्टी यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी।

 ‘प्रतिज्ञा सम्मेलन में प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, बोलीं- हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी यूपी में किसी भी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. प्रियंका गांधी ने कहां कि कांग्रेस अकेले ही चुनाव लड़ेंगी. बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को बुलंदशहर में 10 जिलों के संगठनों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ ‘प्रतिज्ञा सम्मेलन- लक्ष्य 2022’ शीर्षक नाम से बैठक कर रही थीं. उल्लेखनीय है कि पार्टी सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के वादों को लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘प्रतिज्ञा पदयात्रा’ भी शुरू करेगी.

चुनावों को देखते हुए कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 14 नवंबर को छोटी काशी यानी अनूपशहर पहुंची। अनूपशहर में प्रियंका गांधी 'कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करो या मरो का नारा दिया। प्रियंका गांधी ने कहा, 'यूपी का चुनाव करो या मरो का है।'

बीजेपी पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने  के मंत्र भी बताए। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और विपक्षी पार्टियों एसपी और बीएसपी पर भी जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा, 'नेहरू जी ने कहा था, भारत माता की जय के नारे में किसान, मजदूर, महिला, श्रमिक, सैनिक, एक-एक देशवासी की जय है। गांधी, नेहरू, पटेल, अंबेडकर जैसे तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को आजादी का मतलब मालूम था। उन्हें आजादी की कीमत पता थी। जिन्होंने आजादी के लिए खून पसीना नहीं बहाया उन्हें आजादी का मतलब समझ नहीं आता। इसीलिए बीजेपी नेतृत्व आजादी का आदर नहीं करता।'

प्रत्येक बूथ पर बनाएं मजबूत टीम
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और बूथ लेवल कमेटियों की जिम्मेदारी होगी कि वह प्रत्येक बूथ पर अपनी मजबूत टीम बनाएं। प्रत्येक बूथ की वोटर लिस्ट का सत्यापन करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अब सोशल मीडिया का जमाना है। हमें व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब सभी पर पहले नंबर पर पहुंचना है। कांग्रेस का प्रचार लोगों को दिखना चाहिए। प्रियंका ने कहा लोग अफवाह फैलाते हैं। लोग हमारी आस्था और निष्ठा पर सवाल उठाते हैं। हमारी देशभक्ति पर तंज कसते हैं, जबकि वर्तमान समय में देश में कांग्रेस सही पार्टी है।

महंगाई मिटाने का वादा
प्रियंका गांधी ने कहा कांग्रेस ही इस देश की सच्चाई सामने ला सकती है, कांग्रेस ही लड़ रही है. उन्होंने कहा, "सबसे पहले हमारा लक्ष्य है कि हम अपनी पार्टी को मज़बूत इसलिए करेंगे क्योंकि हमें इस प्रदेश से महंगाई मिटानी है. इस प्रदेश से अराजकता मिटानी है. हमें इस प्रदेश में लोकतंत्र दोबारा स्थापित करना है. जिसके ज़रिए आप सभी के अधिकार  मज़बूत बनेंगे."

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...