Breaking News

Thursday, September 26, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 280

यूपी के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्‍याय का निधन, हाथरस की राजनीति का बड़ा नाम चला गया

पूर्व ऊर्जा मंत्री और पांच बार विधायक रहे रामवीर उपाध्‍याय का नाम हाथरस की राजनीति में बड़े नेता के रूप में हमेशा से रहा है।

यूपी के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्‍याय का निधन, हाथरस की राजनीति का बड़ा नाम चला गया

उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का शुक्रवार की देर रात आगरा के रेनावो अस्पताल में निधन हो गया। उनके निजी सचिव रानू पंडित ने इस खबर की पुष्टि की। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। रामवीर उपाध्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता थे। वे 65 साल के थे। लंबे समय तक बसपा में रहे। उन्होंने कई बार मंत्री पद पर रहकर राजनीति के शिखर को छुआ। विधान सभा चुनाव से पूर्व ही उन्होंने बसपा छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की थी। इस बार उन्होंने सादाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

बीजेपी से की थी राजनैतिक कैरियर की शुरआत
रामवीर उपाध्याय ने बीजेपी से अपने राजनैतिक कैरियर की शुरआत की थी। वे लगातार पांच बार विधायक रहे। 1996 से 2017 तक वे हाथरस सदर, सिकंदराराऊ व सादाबाद सीट से विधायक रहे। रामवीर उपाध्याय ने करीब 30 साल पहले टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी छोड़ दी थी। उभरते हुए नेता के रूप में उन्होंने वर्ष 1993 में हाथरस सदर सीट से बीजेपी से टिकट के लिए दावेदारी की, पर पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी। पार्टी ने राजवीर पहलवान को प्रत्याशी बनाया था। इससे नाराज होकर रामवीर उपाध्याय निर्दलीय मैदान में उतरे थे और चुनाव हार गए।

लगातार पांच बार रहे विधायक
इसके बाद 1996 में उन्होंने बसपा का दामन थामा और पहली बार प्रचंड बहुमत से विधायक बने। बसपा में रामवीर उपाध्याय कद्दावर नेता थे और उन्होंने कई बार मंत्री और अन्य पदों पर रहकर राजनीति के शिखर को छुआ। हाथरस की राजनीति में रामवीर का नाम बड़े नेता के रूप में हमेशा से रहा है। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 2002 और 2007 में हाथरस सदर, वर्ष 2012 में सिकंदराराऊ और 2017 से वह सादाबाद से विधायक बने। इस बीच वह ऊर्जा, परिवहन, चिकित्सा शिक्षा, समेत कई अहम विभागों के मंत्री रहे। बसपा ने उन्हें लोक लेखा समिति के सभापति भी बनाया। विधानमंडल दल में मुख्य सचेतक भी रामवीर उपाध्‍याय रहे हैं।

2022 में बीजेपी से टिकट पर लड़े चुनाव
2022 के विधान सभा चुनाव से पहले उन्होंने बसपा छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की। उन्होंने सादाबाद सीट से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा। उनके सामने आरएलडी के प्रदीप चौधरी गुड्डू थे। इस बार वे चुनाव हार गए। सादाबाद से प्रदीप चौधरी गुड्डू चुनाव जीते और विधायक बने। शुक्रवार की देर रात रामवीर उपाध्याय का आगरा के रेनवो अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...