Breaking News

Wednesday, October 2, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 180

किसान के बेटे हैं यूपी बोर्ड दसवीं के टॉपर प्रिंस पटेल, अग्निपथ स्कीम पर क्या कहा देखिए

16 साल के प्रिंस ने बताया कि वह स्कूल में पढ़ाई के साथ रोजाना 8-10 घंटे पढ़ते थे। प्रिंस का सपना है कि वह इंटरमीडिएट करने के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी में पहुंचे और सेना में शामिल होकर देश की सेवा करें।

किसान के बेटे हैं यूपी बोर्ड दसवीं के टॉपर प्रिंस पटेल, अग्निपथ स्कीम पर क्या कहा देखिए

यूपी बोर्ड के दसवीं क्लास के रिजल्ट (UP Board 10th Result) में कानपुर के घाटमपुर के अनुभव इंटर कॉलेज के प्रिंस पटेल ने मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। प्रिंस को 97.66% नंबर मिले हैं। गणित और विज्ञान में पूरे नंबर यानी 100-100 अंक मिले हैं। प्रिंस के पिता अजय कुमार पेशे से किसान हैं। उनके पास 10 बीघा खेती है। परिवार चलाने के लिए खेती के अलावा पशुपालन का सहारा है। परिवार फतेहपुर के सठिगवां के पास इब्राहिमपुर गांव का रहने वाला है।


16 साल के प्रिंस ने बताया कि वह स्कूल में पढ़ाई के साथ रोजाना 8-10 घंटे पढ़ते थे। प्रिंस का सपना है कि वह इंटरमीडिएट करने के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी में पहुंचे और सेना में शामिल होकर देश की सेवा करें। अग्निपथ स्कीम पर प्रिंस ने कहा कि स्कीम तो एक तरफ से ठीक ही है। बेरोजगारी कम होगी, लेकिन कुछ समस्याएं हैं। कुछ लड़कों को छोड़ भी दिया जाएगा। छह महीने की ट्रेनिंग कराएंगे। प्रिंस चाहते हैं कि सेना में भर्ती के लिए पुरानी परंपरा ही अपनाई जाए। उन्होंने पढ़ाई में स्मार्टफोन का भी सहारा लिया। उन्हें फिल्में ज्यादा पसंद नहीं है।

उत्तर प्रदेश के दसवीं बोर्ड की वर्ष 2022 की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम में कानपुर के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा। यूपी बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 600 में से 586 अंक लाकर कानपुर नगर के प्रिंस पटेल स्टेट टॉपर बने हैं। उन्हें 97.67 फीसदी अंक प्राप्त हुए। वहीं, दूसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर, मुरादाबाद की छात्रा संस्कृति ठाकुर ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्हें 585 अंक मिले हैं। वे 97.50 फीसदी अंक हासिल करने में कामयाब रहीं। प्रदेश में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर शिवाजी इंटर कॉलेज कानपुर नगर की छात्रा किरण कुशवाहा 585 अंकों के साथ रही। किरण को भी 585 अंक मिले हैं। इस प्रकार छात्र और छात्रा दोनों वर्ग में कानपुर नगर के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...