Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 100

लोकसभा चुनाव 2024 : अखिलेश यादव यूपी विजय के लिए तय करेंगे बूथ तक का सफर

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी का जीतना आवश्यक है। लोकतंत्र को बचाने के लिए बूथ स्तर पर संघर्ष करना होगा। सपा के कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता के सामने भाजपा टिक नहीं सकती है।

लोकसभा चुनाव 2024 : अखिलेश यादव यूपी विजय के लिए तय करेंगे बूथ तक का सफर

लोकसभा चुनाव 2024 के ल‍िए रण तैयार हो चुका है। पार्ट‍ियों ने देश के सबसे बड़े सूबे उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों के ल‍िए रणनीत‍ि बनाना शुरु कर द‍िया है। सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने कहा है क‍ि लोकतंत्र बचाने के लिए बूथ स्तर पर संघर्ष करना होगा। उन्‍होंने कहा क‍ि कार्यकर्ताओं की एकजुटता व सक्रियता के सामने भाजपा नहीं टिक पाएगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगर ईमानदारी और निष्ठा से चुनाव में जीत के लिए लग जाएं तो कोई मुकाबले में नहीं होगा। सपा मुखिया ने गुरुवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं तथा संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि हमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है।

समाजवादी एक दूसरे का सम्मान करें और जनता के सुख-दुख में शामिल रहें। भाजपा सरकार के छह वर्ष में बस समाजवादी कामों को अपना बताने व उन्हें बर्बाद करने का काम हुआ है। बरसात होते ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे धंस गया। इससे पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे भी धंस गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के विरुद्ध काम करती है और मतदाताओं को भ्रमित करती है। भाजपा की कुनीतियों से जनता को अवगत कराना जरूरी है। इसमें शिक्षक समाज और अधिवक्ता वर्ग की विशेष जिम्मेदारी है। भारत के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहना है। भाजपा की पूरी कोशिश है कि लोग अमन चैन से न रहें। सामाजिक सद्भाव कायम न रहे।
संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। भाजपा सामाजिक न्याय के भी खिलाफ है। सपा की मांग है कि जातीय जनगणना हो ताकि सबकी संख्या की जानकारी के साथ उनको हक और सम्मान मिल सके।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...