महंगाई की मार लगातार: UP में 50 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, चुनाव के बाद अब तक दो बार बढ़ चुके हैं दाम
पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और पीएनजी के साथ ही एलपीजी गैस में के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इंधन कंपनियों ने घरों की रसोई वाला सिलेंडर 50 रूपये और महंगा कर दिया।
पेट्रोल डीजल और सीएनजी और पीएनजी के साथ ही एलपीजी गैस में के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को इंधन कंपनियों ने घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर 50 रूपये और महंगा कर दिया। इसी तरह छोटा सिलेंडर (5 किग्रा) अब 380.50 रुपए में मिलेगा। अभी तक इसकी कीमत 362.50 रुपए थी। हालांकि इंधन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अभी 1 मई को ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े थे। उसके बाद से ही चर्चा चल रही थी कि घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़ सकते हैं।
चुनाव खत्म दामों में इजाफा शुरू
यूपी समेत देश के पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। अब तक गैस के दो बार दाम बढ़ चुके हैं। सबसे पहले 22 मार्च को घरेलू गैस का दाम 50 रुपए बढ़ा था। उसके बाद 7 मई को फिर से 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। चुनाव रिजल्ट आने के बाद अब तक घरेलू गैस की कीमतों में 100 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज हो गई है। मालूम हो कि इससे पहले 6 मई तक यूपी में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए 987.5 रुपये चुकाने पड़ रहे थे।
सिलिंडर मिलेंगे इस दाम पर
- 14.2 किलो- 1037.50 रूपये
- 5 किलो- 380.50 रूपये
- 19 किलो- 2448 रूपये