Breaking News

Monday, September 30, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 204

लेवना अग्निकांड: 5 घंटे के रेस्क्यू में तीसरी मंजिल पर 2 शव और मिले, मृतकों की संख्या 4; खिड़कियां तोड़ 10 को बचाया

8 लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें 4 लोगों की मौत हो गई है।

लेवना अग्निकांड: 5 घंटे के रेस्क्यू में तीसरी मंजिल पर 2 शव और मिले, मृतकों की संख्या 4; खिड़कियां तोड़ 10 को बचाया

UP की राजधानी लखनऊ में सोमवार को लेवाना होटल की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। ये होटल हजरतगंज इलाके में मदन मोहन रोड पर है। हादसे के वक्त होटल में करीब 30 लोग मौजूद थे। पहली और दूसरी मंजिल पर ठहरे करीब 20 लोग आग लगने के बाद सुरक्षित निकाल लिए गए। मगर 10 लोग तीसरी मंजिल पर फंस गए थे। उन्हें फायर फाइटिंग टीम ने 5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाला जा सका। 8 लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें 4 लोगों की मौत हो गई है।


सीएम योगी ने पुलिस कमिश्नर को जांच सौंपी
धुआं भर जाने की वजह से कई लोग बेहोश हो गए। दमकल की 24 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। एंबुलेंस से 8 लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ सिविल अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने लखनऊ कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को ज्वाइंट जांच कराने के लिए कहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी सिविल अस्पताल पहुंचे हैं।


308 नंबर कमरे का अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा
लखनऊ के DM सूर्य पाल गंगवार भी होटल पहुंचे। उन्होंने कहा, "होटल में 30 कमरे हैं। हादसे के वक्त 18 कमरे बुक थे। कुछ लोगों ने हादसे से पहले होटल छोड़ा था। रूम नंबर 308 में फंसे हुए शख्स को मोबाइल के जरिए ट्रेस किया जा रहा है। रेस्क्यू आपरेशन जारी है।"


अपडेट
  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- यूपी के सभी जिलों के होटल्स में फायर सुरक्षा की जांच होगी।
  • इस हादसे में घायल लोगों का सरकार मुफ्त इलाज करवाएगी।
  • हादसे के बाद LDA वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने होटल से संबंधित फाइलें तलब की हैं।
  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने टाइम बाउंड जांच कराने के लिए कहा है।
  • DG फायर अविनाश चंद्रा ने NDRF रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।
  • होटल की खिड़कियों पर लोहे की पट्टियां लगी हुईं हैं। जिन्हें तोड़कर अंदर घुसने का रास्ता बनाया जा रहा है।
  • JCP लॉ एंड आर्डर पीयूष मोरडिया के मुताबिक कमरा नंबर 214 में अभी भी गेस्ट फंसे हुए हैं।
  • दूसरी और तीसरी मंजिल पर धुआं बहुत ज्यादा है। वहां फायर फाइटर को पहुंचने में दिक्कत हो रही है।
  • लखनऊ के फायर ऑफिसर अभय प्रताप सिंह के मुताबिक आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।


आधे घंटे बाद स्टाफ को आग लगने का पता चला
लेवाना होटल में सुबह करीब 7.30 बजे कमरों में धुआं भरने लगा। 8 बजे होटल स्टाफ को इसके बारे में पता चला। दमकल को सूचना देने के बाद स्टाफ बचाव में जुटा। होटल के आस-पास मौजूद लोगों ने बताया कि कई लोग खुद ही खिड़कियां तोड़कर बाहर निकले। कई लोग हाथ में सामान लेकर बाहर आते दिखाई दिए।


बेहोश निकाले गए एक महिला और एक पुरुष की मौत
होटल से रेस्क्यू करके निकाले गए एक महिला और एक पुरुष बेहोश थे। उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया है। उनकी पहचान होटल स्टाफ की मदद से की जा रही है। सिविल अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनके यहां 8 मरीज एडमिट हैं।


लेवना अग्निकांड के 8 घायल
  1. श्रवण कुमार
  2. राज कुमार
  3. मोना
  4. अंश कौशिक
  5. कामिनी
  6. आनंद उपाध्याय
  7. चंद्रेश
  8. प्रदीप मौर्य


राजनाथ सिंह ने हादसे पर जताया दुख
क्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी लखनऊ में हुए अग्निकांड पर ट्वीट करके कहा कि हमारा कार्यालय लखनऊ प्रशासन के संपर्क में है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीएम और पुलिस के अफसरों को बचाव कार्य के लिए मौके पर जाने के लिए कहा।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...