Breaking News

Sunday, September 29, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 470

HAPPY DHANTERAS: बाजार गुलजार, व्यापार 500 करोड़ के पार; जानें क्या है शुभ मुहूर्त

आज धनतेरस पर शुभ खरीदारी की जा रही है और शाम के समय प्रदोष काल में भगवान धन्वंतरि की पूजा होगी। धनतेरस पर ज्वेलरी, बर्तन खरीदने के लिए सुबह 10 बजकर 05 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 तक और शाम 4 बजकर 40 मिनट से रात 8 बजकर 10 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

HAPPY DHANTERAS: बाजार गुलजार, व्यापार 500 करोड़ के पार; जानें क्या है शुभ मुहूर्त

धनतेरस के लिए बाजार तैयार है। आज बाजारों में जमकर खरीदारी होगी। करीब सौ करोड़ ज्वैलरी बाजार में कारोबार की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी खूब धनवर्षा होगी। दीपावली से पूर्व धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण, मूर्तियां, पीतल, तांबा, फूल, बर्तन खरीदने की परंपरा है। दिवाली की खरीदारी भी धनतेरस पर जमकर होती है।


धनतेरस पर धातु की खरीदारी शुभ मानी जाती है। आज लोग चांदी के सिक्के, आभूषण, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, पीतल, ताबां के बर्तनों की खरीदारी करेंगे। बर्तन बाजार सजाए गए हैं। इस बार स्टील के बर्तनों के साथ फाइबर बर्तन, इनडेक्शन चूल्हों की मांग दिख रही है। शहर के प्रमुख बर्तन बाजार चमक रहे है। धनतेरस पर सोने, चांदी के भाव आसमान छू रहे हो, फिर भी महंगाई पर आस्था भारी पड़ रही है। लोग धनतेरस पर चांदी के सिक्के समेत अन्य वस्तुएं खरीदने का मन बना चुके हैं।

त्योहारों ने बाजार को दी ऑक्सीजन
व्यापारी दीपक कुमार, जितेंद्र अग्रवाल, किशोर वाधवा का कहना है कि कोरोना संक्रमण की वजह से चौपट हुए कारोबार को त्योहारों ने ऑक्सीजन देने का काम किया है। सन्नाटा छाए बाजारों में त्योहारों के बहाने रौनक है। बाजार गुलजार हैं। अब धनतेरस और दीपावली पर बाजार में उछाल आने की उम्मीद है।

सर्राफा व्यापार


धनतेरस पर सर्वाधिक चमक सर्राफा बाजार में ही दिखने वाली है। सर्राफा व्यापारियों ने भी इसकी तैयारी की हुई है। इस बार हैवी ज्वैलरी खरीदने का भी नया ट्रेड है। लोग लाइट वेट ज्वैलरी के बजाए हैवी वेट ज्वैलरी भी खरीद रही है। इसी के साथ पूजा-अर्चना के लिए सोने-चांदी के सिक्के, मू्र्तियों की भी खरीद कर रहे हैं। माना जा रहा है करीब एक सौ करोड़ के आसपास की धनवर्षा सर्राफा बाजार में होनी चाहिए।

बर्तन बाजार


बर्तन की कीमत में इस बार 40 फीसदी तक की महंगाई है। फिर भी त्योहार के उल्लास में महंगाई बेअसर साबित हो रही है। लोगों ने धनतेरस के मौके पर खरीदारी की तैयारी कर ली। माना जा रहा है कि 25 करोड़ के आसपास कारोबार हो जाएगा।

ऑटोमोबाइल


त्योहार पर दोपहिया और चौपहिया, अन्य वाहन एजेंसियों से करीब तीन हजार से अधिक वाहनों की बिक्री होने की संभावना जताई जा रही है। त्योहार पर बिजनेस सौ करोड़ के पार होने की उम्मीद है। किसानों ने भी धनतेरस पर ट्रैक्टर की एडवांस बुकिंग कराई है।

इलेक्ट्रोनिक बाजार


धनतेरस और दीपावली पर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है। बिना ब्याज किस्तों पर सामान उपलब्ध है। ग्राहकों के लिए छूट और अधिक वारंटी के कई ऑफर हैं। माना जा रहा है कि त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रोनिक बाजार 20 से 30 करोड़ का कारोबार कर लेगा।

कपड़ा व्यापार


धनतेरस और दिवाली पर परिधान के लिए बड़े पैमाने पर खरीदारी हो रही है। इसमें बेडशीट, टीशर्ट, शर्ट, शूट की जबरदस्त मांग है। त्योहारी सीजन में कपड़े का 20 करोड़ से अधिक व्यापार की उम्मीद है।

मिट्टी के दीये और पूजा का सामान


इस बार मिट्टी के दीयों के जबरदस्त मांग है। इससे मिट्टी के दीये तैयार करने वाले मेहनतकशों की आंखों में उम्मीद की नई चमक है। मिट्टी के दीये तैयार करने वाले कारीगरों का मानना है कि इस बार 50 फीसदी से अधिक मिट्टी के दीये की बिक्री होगी। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार मिट्टी के दीयों की जबरदस्त डिमांड है। इसी के साथ लोग पूजा का सामान भी खरीद रही है।

मोबाइल भी खूब बिकेंगे


धनतेरस पर मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट्स व्यापारी भी अच्छे व्यापार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। संजय गोयल ग्लैक्सी और रवि कुमार के साथ बिट्टू स्वामी, सरदार राजवीर सिंह का कहना है कि इस मौके पर उम्मीद है कि युवा मोबाइल, लैपटॉप आदि की भी खरीदारी करेंगे।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...