Breaking News

Wednesday, October 2, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 251

पालतू पिटबुल कुत्ते के हमले में महिला की मौत... अपने हाथ से जिसे खिलाती थी खाना, उसी ने ले ली जान

लखनऊ में कुत्ते के जानलेवा हमले से महिला की मौत हो गई है शिक्षक पद से रिटायर महिला की उम्र 75 वर्ष बताई जा रही है। लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, महिला के ऊपर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला किया था।

पालतू पिटबुल कुत्ते के हमले में महिला की मौत... अपने हाथ से जिसे खिलाती थी खाना, उसी ने ले ली जान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर खूंखार कुत्ते ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया है। घायल 75 वर्षीय महिला को आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, महिला ने घर में पिटबुल नस्ल का कुत्ता पाला हुआ था, जो उसकी ही मौत का कारण बन गया है। शिक्षक पद से रिटायर हुई 75 वर्षीय बुजुर्ग सुशीला त्रिपाठी अपने बेटे अमित त्रिपाठी के साथ कैसरबाग थाना क्षेत्र में रहती थी। सुशीला त्रिपाठी के पति राम नारायण त्रिपाठी की 2015 में मृत्यु हो चुकी है।

सुशीला त्रिपाठी के घर में पिटबुल नस्ल के दो कुत्ते पले हुए हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह सुशील त्रिपाठी के घर में पले पिटबुल के एक कुत्ते ने उन पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पालतू कुत्ते के हमले में बुरी तरह से घायल सुशीला त्रिपाठी को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वफादार बना मौत का कारण
कैसरबाग थाने की चाइना बाजार पुलिस चौकी के इंचार्ज तौहीद अहमद ने बताया कि जिस समय सुशील त्रिपाठी पर उनके पालतू कुत्ते ने हमला किया उस समय सुशीला का बेटा अमित त्रिपाठी जिम गया हुआ था। उनके अनुसार अमित त्रिपाठी जिम ट्रेनर हैं। सुशील त्रिपाठी की आवाज सुनकर घर में रहने वाले किराएदार मौके पर पहुंचे और किसी तरह से आक्रोशित कुत्तों को एक कमरे में बंद किया और घायल सुशीला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

महिला अपने हाथों से भोजन खिलाती थी
बताया जाता है कि पिटबुल नस्ल के कुत्ते आकार में बड़े और अन्य कुत्तों की अपेक्षा ज्यादा आक्रामक होते हैं। सुशीला त्रिपाठी के घर में पिटबुल कुत्ते लंबे समय से पले हुए थे जिन्हें मृतका अपने हाथों से भोजन भी कराती थी लेकिन मंगलवार की सुबह अचानक वफादार माने जाने वाले कुत्ते ने आक्रामक रूप अख्तियार किया और अपनी मालकिन सुशीला त्रिपाठी पर हमला करके उन्हें बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...