Breaking News

Thursday, October 3, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 327

यूपी: भीषड़ गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर, आज हो सकती है कुछ जगहों पर बारिश

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट किया जारी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21, 22 और 23 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना.

यूपी: भीषड़ गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर, आज हो सकती है कुछ जगहों पर बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। प्रदेशभर में लू के साथ ही भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। बुधवार को 44.6 डिग्री के साथ आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। राज्य के 5 जिलों झांसी, कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

गुरुवार को मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने का भी अनुमान जताया है।

ईरान के आसपास के पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में देखा जा सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21, 22 और 23 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 अप्रैल को बूंदाबांदी हो सकती हैं।

UP की 5 अधिक गर्मी वाली जगहें

जिला 
अधिकतम तापमान(44.6 डिग्री सेल्सियस) 
आगरा
44.6
झांसी
44.4
कानपुर
44.2
प्रयागराज
43.6
लखनऊ
41.6


पिछले 5 सालों में अप्रैल का तापमान कब कब रहा अधिकतम

तारीख 
 तापमान
28 अप्रैल 2021
41 डिग्री
13 अप्रैल 2020
38 डिग्री
30 अप्रैल 2019
42 डिग्री
16 अप्रैल 2018
42 डिग्री
19 अप्रैल 2017
43 डिग्री


लखनऊ में हो सकती है बूंदाबांदी 

लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश या गरज के साथ बौछारें या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।


वाराणसी में बादल छाए रहने का अनुमान

वाराणसी में रात के तापमान में गिरावट आई है। बुधवार रात में ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। कुछ देर के लिए तो आसमान में बिजली चमकने जैसी स्थिति भी आई। लेकिन बारिश नहीं हुई। फिलहाल, मौसम विज्ञान विभाग ने आज यहां आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 


प्रयागराज में धूल भरी आंधी चलने के आसार

प्रयागराज में आज का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां पर भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश या गरज के साथ बौछारें या धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। 


कानपुर में बारिश के आसार

कानपुर में आज कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कानपुर का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

गोरखपुर बारिश की संभावना

गोरखपुर में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां पर भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश या गरज के साथ बौछारें या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।



Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...