डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की नहीं सुनते अधिकारी, बगैर पूछे कर दे रहे ट्रांसफर: अखिलेश यादव
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बाहर चले जाते हैं और लखनऊ में ट्रांसफर हो जा रहा है। इस सरकार को पीछे से कोई चला रहा है। -अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर करार हमला बोला है। मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि सरकार 100 दिन की उपलब्धि बता रही है पर पुरानी सरकार में जो घोषणा हुई थी वो अब तक पूरी नहीं हुई। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बाहर चले जाते हैं और लखनऊ में ट्रांसफर हो जा रहा है। इस सरकार को पीछे से कोई चला रहा है। इस मौके पर अखिलेश यादव ने पार्टी का सदस्यता अभियान भी शुरू किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की बात, पार्टी की नीति में हर वर्ग के लोगों के बीच पहुंचना हमारा संकल्प है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय से सपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से सहयोग लेंगे और जनता के बीच जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सदस्यता के जरिए हर वर्ग के बीच पहुचेंगे। लोकतंत्र बचाने के लिए सपा आगे आ रही है। हम लोगों से सहयोग मांगेंगे। भाजपा से परेशान लोग हमारे साथ हैं। हम शहरों के साथ ही गांव तक पहुंचेंगे। सदस्यता अभियान के बाद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों की पोल खुल गई है। जब उनके डिप्टी सीएम को पता चला कि बिना उनसे पूछे तबादला हो गया। उन्होंने छापेमारे लेकिन कार्रवाई नहीं कर पाए। इससे साफ है कि सरकार में कुछ ताकतें है जो पीछे से सरकार चला रही हैं।
अखिलेश यादव ने दरोगा भर्ती का मामला उठाते हुए कहा कि जो जेल में थे वो भी भर्ती हो गए। क्या यह उपलब्धि नहीं है? लखनऊ में जो भी उद्घाटन हो रहे हैं वह सपा के कार्यकाल का है जिस माल का उद्घाटन होने जा रहा है वह सपा सरकार में बनवाया गया था।