Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 299

वासंतिक नवरात्र आज से: ब्रज के देवी मंदिरों में उमड़ेगी भीड़, उपासना का महा पर्व है नवरात्र

उपासना का महा पर्व नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहा है। वासंतिक नवरात्र के दौरान ब्रज के देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा।

वासंतिक नवरात्र आज से: ब्रज के देवी मंदिरों में उमड़ेगी भीड़, उपासना का महा पर्व है नवरात्र

उपासना का महा पर्व नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहा है। वासंतिक नवरात्र के दौरान ब्रज के देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। वासंतिक नवरात्र के दौरान मथुरा के प्रसिद्ध नरी सेमरी देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।

वासंतिक नव रात्रि घट स्थापना मुहूर्त
जगत जननी के उपासना का पर्व आज से प्रारंभ हो गया है।नवरात्र में माँ दुर्गा के नव स्वरूपों की पूजा की जाती है। प्राचीन मान्यता के अनुसार नवरात्र में देवी के नव स्वरूपों की पूजा करने से ऋद्धि सिद्धि ,सुख, शान्ति,मान सम्मान एवं सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है और वर्ष भर माँ की कृपा बनी रहती है। इस वर्ष प्रातः:06:22 से 08:22 पर्यन्त घट स्थापना का शुभ मुहूर्त है। पंचांग कारों ने वैधृते पूर्वम कलश स्थापन का आदेश किया है।

क्या होते है नवरात्र
पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा काल में एक वर्ष में चार संधियां होती हैं। इसमें शारदीय एवं वासंतिक सन्धियों में दो प्रमुख नवरात्रि होती हैं।इस समय ऋतु परिवर्तन होने के कारण रोगाणुओं की अधिकता हो जाती है। इसीलिए हमारे ऋषियों ने इन समय में पवित्रता के साथ रहकर पूजा पाठ ,वृत ,संयम एवं अग्निहोत्र करने का आदेश किया है।

नरी सेमरी में लगेगा मेला
दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नरी सेमरी देवी मंदिर पर वासंतिक नवरात्र में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। कोरोना काल के 2 साल बाद लगने वाले इस मेले में इस बार भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। नरी सेमरी देवी को हिमाचल प्रदेश में स्थित नगर कोट वाली मां का प्रतिरूप कहा जाता है। यहाँ नवरात्र के दौरान चद्दर आरती और मां की लाठियों से पूजा के दर्शन विशेष माने जाते हैं।


इन मंदिरों में भी उमड़ेगी भीड़
नवरात्र के दौरान नरी सेमरी देवी के अलावा नंदगांव के पास संचौली देवी मंदिर, गोकुल के पास चन्द्रावली देवी मंदिर, वृंदावन स्थित कात्यायनी देवी मंदिरों में भी आस्था का सैलाब उमड़ेगा। कोरोना काल के बाद पहली बार इस बार देवी मंदिरों में भक्तों को दर्शन की अनुमति रहेगी।

नवरात्रों के दौरान नरी सेमरी पर होगा दो ट्रेनों का ठहराव
नरी सेमरी देवी पर लगने वाले मेले के मद्देनजर रेल प्रशासन ने यहां नवरात्रों के दौरान दो ट्रेनों का ठहराव किया है। रेलवे के अनुसार 2 अप्रैल से 10 अप्रैल 2022 तक आझई- छाता स्टेशनों के मध्य खम्भा नंबर 1421/ 24 पर (मेला स्थल) नरी सेमरी मेले का आयोजन होना है। इस संबंध में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आझई- छाता स्टेशनों के मध्य खम्बा नंबर 1421/24 (मेला स्थल) पर गाड़ी संख्या 14211 -14212 आगरा -नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 04495- 04496 आगरा- पलवल एक्सप्रेस स्पेशल का 1 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया गया है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...