Breaking News

Thursday, October 3, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 197

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे मेरठ दौरा, आज क्रांति दिवस पर 1857 के क्रांति वीरों को करेंगे नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ जाएंगे क्रांति दिवस के अवसर पर 1857 की क्रांति के वीरों को नमन करेंगे इसके बाद आयुक्त सभागार में मेरठ मण्डल के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे मेरठ दौरा, आज  क्रांति दिवस पर 1857 के क्रांति वीरों को करेंगे नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी मंगलवार को मेरठ जाएंगे । वह क्रांति दिवस के अवसर पर 1857 की क्रांति के वीरों को नमन करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर  शाम 4:25 बजे पुलिस लाइन पहुंचेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री  शहर में करीब सवा चार घंटे तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रात 8:40 बजे कार से हिंडन एयरपोर्ट जाएंगे। यहां से 9:45 बजे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री का टाइम टेबल 

- सीएम का हेलिकॉप्टर शाम 4:25 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा।
- 4:35 बजे निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण करने जाएंगे।
- 4:50 बजे शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
- 5 बजे कमिश्नरी आवास चौक पर ITMS का निरीक्षण करने जाएंगे।
- 5:15 बजे से 6:15 बजे तक आयुक्त सभागार में विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
- 6:25 बजे भैसाली में RRTS परियोजना का निरीक्षण करेंगे।
- 6:40 बजे से 7:10 बजे तक शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
- 7:20 बजे से 8:40 बजे तक विक्टोरिया पार्क में ‘क्रान्ति दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- 8:40 बजे कार से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- 9:45 बजे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

66 करोड़ 71 लाख रुपए की 18 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे 

मुख्यमंत्री योगी मेरठ में 66 करोड़ 71 लाख रुपए की 18 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद आयुक्त सभागार में मेरठ मण्डल के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में बुलन्दशहर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर एवं बागपत के अधिकारी ऑनलाइन जुड़ेंगे। CM इण्टीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेण्ट सिस्टम, दिल्ली से मेरठ को जोड़ने वाली रेल परियोजना रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को भी देखेंगे।

लाइट एंड साउंड शो का आयोजन

शहीद स्मारक पर मंगलवार शाम को लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ सीएम योगी करेंगे। इस शो में 1857 की क्रांति की गाथा को लाइट एवं संगीत के जरिए सुनाया जाएगा। आखिर में विक्टोरिया पार्क मैदान जाएंगे जो 1857 की क्रांति के समय विक्टोरिया जेल थी। जहां भारतीय सैनिकों को बंधक बनाकर रखा गया। CM इस मैदान में जाकर शहीदों को नमन करेंगे। साथ ही यहां पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद देर रात मुख्यमंत्री गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट होते हुए लखनऊ जाएंगे।

क्रांति दिवस का इतिहास 

8 अप्रैल: मंगल पांडे को फांसी दी थी 
9 मई: चर्बी युक्त कारतूस का विरोध करने पर 85 सैनिकों का कोर्ट मार्शल हुआ था 10 मई: 85 सैनिकों ने मेरठ में बगावत की थी 
11 मई: सैनिकों ने दिल्ली पर कब्जा किया था 
13 मई से 31 मई: देश के कई जिलों में क्रांति 

1857 में मेरठ से अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की चिंगारी फूटी थी

इतिहासकारों की मानें तो 1857 में मेरठ से अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की चिंगारी फूटी थी उस दिन रविवार था। भारतीय सैनिकों ने अंग्रेजी अफसरों के सामने गाय की चर्बी लगे कारतूसों को मुंह से खींचने का विरोध किया।
जिसके बाद अंग्रेजों ने 85 सैनिकों का कोर्ट मार्शल किया। इसके चलते जनता में अंग्रेजों के खिलाफ विरोध फूट पड़ा। मेरठ से शुरू हुई क्रांति धीरे-धीरे कानपुर, बरेली, झांसी और अवध तक फैल गई। उस समय सैन्य विद्रोह के रूप में शुरू हुई क्रांति ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जनव्यापी विद्रोह में बदल गई।

इस लड़ाई में मेरठ के पांचली के रहने वाले धन सिंह गुर्जर सदर बाजार थाने के कोतवाल थे। 24 अप्रैल को 85 भारतीय सैनिकों की परेड कराई गई। नौ मई 1857 को उन्हें सजा सुनाई गई। उसके बाद भारतीय सैनिकों को जेल भेज दिया गया।
इससे नाराज होकर 10 मई की शाम को जनता ने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ बगावत शुरू कर दी। उस समय कोतवाल धन सिंह गुर्जर ने अपने साथ भारतीय सैनिकों को लेकर जेल पर हमला कर दिया।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...