सिद्धार्थनगर: प्रेमिका से मिलने रात में घर पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा, महिला को दी तालीबानी सजा
पूरा मामला शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र का है। ग्राम मधवापुर के टोला पुरैना में एक महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 30 जुलाई की रात प्रेमी अपनी महिला प्रेमिका के घर गया था। दोनों एक कमरे में थे, तभी परिजन जाग गए। दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और मारना पीटना शुरू कर दिया।
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में एक गांव में प्रेमिका को तालिबानी जैसी सजा दी गई है। उसके दोनों हाथ लोहे के चैनल में रस्सियों से बांधकर पीटा गया है। वहीं, अब इसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। घटना के बाद महिला अपने एक बच्चे के साथ कहीं चली गई है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। जांच टीम गठित कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पूरा मामला शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र का है। ग्राम मधवापुर के टोला पुरैना में एक महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 30 जुलाई की रात प्रेमी अपनी महिला प्रेमिका के घर गया था। दोनों एक कमरे में थे, तभी परिजन जाग गए। दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और मारना पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रेमी किसी तरह परिजन के बीच से निकल कर भाग गया। इसके बाद महिला के परिजन महिला को घर के चैनल में दोनों हाथ रस्सियों में बांधकर जमकर पीटने लगे। किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जिसे घटना के एक सप्ताह बाद इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार महिला और उसका प्रेमी दोनों शादीशुदा हैं। महिला का पति दिल्ली में रहता है। महिला तीन बच्चों की मां है और उसका प्रेमी एक बच्चे का पिता है। घटना में बाद महिला दो बच्चों को घर छोड़ कर और एक बच्चे को अपने साथ लेकर कहीं चली गई है।
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक महिला को रस्सियों से बांध कर मारा पीटा जा रहा है। इसमें टीम गठित कर दी गई है। इसमें दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।