मुख्यमंत्री बोले, रामपुरी चाकू का अब हुआ है सही इस्तेमाल, शहर को विकास के साथ बांधने आया हूं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर पहुंच गए हैं। बिजनौर से हेलीकॉप्टर के जरिए मुख्यमंत्री रामपुर आए हैं। यहां पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। मुख्यमंत्री उतरते ही पुलिस लाइन में बन रहे आवासों का निरीक्षण करने के लिए चले गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर के फिजिकल कॉलेज मैदान में सबसे पहले 72 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए इशारों-इशारों में आजम खां और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया।
कहा कि अभी तक रामपुरी चाकू का गलत इस्तेमाल हो रहा था। भाजपा सरकार ने रामपुरी चाकू का सही इस्तेमाल किया है। अब रामपुर जनपद विकास की राह पर सरपट दौड़ेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर से हेलीकॉप्टर के जरिए रामपुर पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर में इन प्रमुख योजनाओं की घोषण की
सीएम योगी में उत्तराखंड की सीमा से सटे बिलासपुर में औद्योगिक आस्थान बनाने की घोषणा की। इसके अलावा बिलासपुर चीनी मिल का आधुनिकीकरण कराने, कोसी व मिलक में पुल का निर्माण और कई मार्गो के चौड़ीकरण की भी घोषणा की। उन्होंने बिलासपुर चीनी मिल का जीर्णोद्धार, मिलक में रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण और भैया नगला पुल बनवाने समेत विकास के कई कार्य प्राथमिकता से कराने की घोषणा की।
आजम खां के गढ़ में सीएम योगी बोले, दंगा फैलाने वालों को नहीं पनपने देंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दंगा फैलाने वालों को राज्य में नहीं पनपने देंगे। उन्होंने आजम खा का नाम लिए बिना कहा कि यह माफिया व गुंडे सत्ता में होते तो राज्य में निवेश नहीं होता। इन्होंने सराकारी कार्यालयों को पार्टी विशेष का कार्यालय बना दिया। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। मदरसा में निजी स्कूल खोल लिया। सरकार ने उसे वापस ले लिया। उन्होंने कहा पहले रामपुरी चाकू से गुंडई होती थी, आज रामपुरी चाकू रोजगार दे रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 72 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास और लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता के बाद सीधे फिजिकल कॉलेज मैदान पहुंचे। यहां पर जनसभा शुरू करने से पहले उन्होंने 72 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।