Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 203

मानसून देर से आने का एक ही कारण है, मांस खाना और उसका निर्यात करना...मेनका गांधी

बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने मानसून में देरी के लिए मांस खाने और उसके निर्यात को जिम्मेदार ठहराया है।

मानसून देर से आने का एक ही कारण है, मांस खाना और उसका निर्यात करना...मेनका गांधी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी ने मानसून में देरी के पीछे मांस खाने को कारण बताया है। उन्होंने आगे कहा कि जब आप मांस खातें हैं या मांस का निर्यात करते हैं तो सारे भैस, बकरे, गाय जंगल में घूमते है। वह सारे नए पौधों को खा जाते हैं। आंध्र प्रदेश के एक ही जंगल में चार लाख भैस घूम रहीं हैं। अब वहा कोई भी नया पौधा जंगल में छोड़ नहीं रहे हैं।

सांसद मेनका गांधी मंगलवार को अमहट स्थित पुलिस ट्रेनिंग परिसर में वन महोत्सव में शामिल हुई। उन्होंने यहां पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर बड़ा बयान दिया। कहा कि 25 प्रतिशत से कम यदि देश में जंगल हो तो वह देश चल नहीं सकता। पानी सूख जाएगा, बरसात होगी नहीं। पूरा पर्यावरण सिस्टम खराब हो जाएगा। जंगल में पशु मांस के लिए छोड़े जा रहे हैं। हम केवल 30 फीसदी मांस खा रहे हैं। 70 फीसदी मांस का निर्यात कर रहे हैं।

जार्डन-इटली व श्रीलंका को भारत भेज रहा मांस
सांसद मेनका गांधी ने कहा कि भारत पूरी दुनिया को मांस खिला रहा है। जार्डन, इटली को भेज रहे हैं। मगर अपने जंगल को नष्ट कर रहे हैं। हम अपनी स्थित खराब कर रहे हैं। श्रीलंका ने संसद में आर्डर पास किया कि मांस के लिए जंगल नष्ट नहीं होने देंगे, सब हिंदुस्तान से लेगें और हिंदुस्तान में जो पेड़ों की स्थिति है, हम चिटिंग कर रहे हैं। सांसद ने कहा हरियाण में एक प्रतिशत, दिल्ली में एक प्रतिशत, यूपी में तीन प्रतिशत जंगल पर आसाम को जोड़कर हम तीस फीसदी का दावा करते हैं।

मध्य प्रदेश से यूरोप के जानवरों के लिए जा रहा सोयाबीन
सुलतानपुर में हम पेड़ लगाएंगे तो वह माइक्रो क्लाइमेट दूसरों से अच्छा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरे दिल्ली के घर में अकेला जंगल है। इससे दिल्ली में उसका मौसम सात डिग्री कम है। हमें एसी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। बाकी दुनिया को छोड़ हम सुलतानपुर में 25 लाख पेड़ लगा दें और उसका देखभाल करें तो हालत बदल जाएंगे। मध्य प्रदेश में जंगल कटवाकर सोयाबीन लगवाया जा रहा है। वह सोयाबीन जाता है, यूरोप जानवरों को खिलाने के लिए। ऐसे में जब तक मांस खाना और उसका निर्यात बंद नहीं होगा, देश के सारे जंगल वापस नहीं आएंगे, देश पर बड़ा संकट आएगा।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...