प्रतापगढ़ के दो युवकों की अयोध्या में संदिग्ध मौत, गड्ढे में मिला शव; हत्या की आशंका
प्रतापगढ़ निवासी मनोज कुमार और रविकांत आपस में चचेरे भाई व अच्छे दोस्त भी थे। गुरुवार की को दोनों बाइक से गए थे। सुबह अयोध्या में मिला। दोनों के शव गड्ढे में मिला। यह जांच का विषय है कि युवकों की हत्या की गई है या हादसे का शिकार हुए।
यूपी के प्रतापगढ़ जनपद के दो युवकों की अयोध्या में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई बताए जाते हैं। हैदरगंज इलाके के बार स्थित गड्ढे में दोनों की लाश शुक्रवार को मिली। उनके घर सूचना मिलने पर परिवार के लोगों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। यह हादसा है या फिर हत्या, पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। फिलहाल अभी ऐसा कोई क्लू नहीं मिला जिससे पुलिस जांच आगे बढ़ सके।
चचेरे भाई थे मनोज और रविकांत
प्रतापगढ़ जिले में लालगंज के साहबगंज बाजार निवासी 23 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र भगवान दास के पिता की अयोध्या के साहबगंज बाजार में मिठाई की दुकान है। मनोज पिता के साथ दुकान संभालता था। उसका चचेरा भाई 24 वर्षीय रविकांत पुत्र राम कृष्ण मोदनवाल लीलापुर स्थित जयराजी कुंवर महाविद्यालय में एमए का छात्र था।
बाइक से दोनों निकले थे, मिले शव
मनोज कुमार और रविकांत आपस में अच्छे दोस्त भी थे। बताते हैं कि गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे मनोज घर से हैदरगंज स्थित बहन के ससुराल जाना था। उसे सुल्तानपुर के पयागीपुर में दुकान का काउंटर बनवाने का आर्डर भी देना था। पिता से यह बात बताकर मनोज रवि के साथ बाइक से निकला था।
पुलिस तककीकात कर रही है
मनोज और रविकांत का संदिग्ध हाल में शुक्रवार को हैदरगंज क्षेत्र स्थित बाजार के निकट गड्ढे में शव मिला। इसकी जानकारी मिलने पर लालगंज कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि पूरी जानकारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।