Breaking News

Tuesday, October 1, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 160

लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आधा घंटे तक मदद मांगती रही एक्सीडेंट में घायल महिला, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल बने मददगार

औरेया से आगरा आ रहे थे केंद्रीय विधि एवं कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल। उनकी संवेदनशीलता से महिला को समय पर मिला उपचार। कानपुर की रहने वाली महिला की कार हुई थी दुर्घटना की शिकार। वाहन गुजरते रहे लेकिन किसी ने मदद के लिए नहीं रोका।

लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आधा घंटे तक मदद मांगती रही एक्सीडेंट में घायल महिला, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल बने मददगार

केंद्रीय विधि न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की संवेदनशीलता ने दुर्घटना में घायल महिला को समय पर उपचार मिल गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार दुर्घटना में घायल हुई महिला मदद की राह देख रही थी। इसी दौरान वहां से केंद्रीय मंत्री का काफिला निकल रहा था। मंत्री ने तत्काल एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर महिला को अस्पताल भिजवाया।

घटना शुक्रवार की है। केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल औरेया से आगरा आ रहे थे। इसी दौरान लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्होंने देखा कि दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार महिला घायल हालत में है। उन्होंने अपना काफिला रोक लिया। जानकारी करने पर पता चला कि महिला कानपुर की रहने वाली है। वह करीब आधा घंटे से मदद के लिए वहां से गुजरने वालों की राह देख रही थी। इस दौरान कई वाहन वहां से निकले, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं रुका।

केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने तत्काल एंबुलेंस को बुलाया। उसे अस्पताल भिजवाने के बाद उसकी कार को वर्कशाप तक पहुंचाने की कहा। इस दौरान वह करीब आधा घंटे तक वहां रुके रहे। महिला की कुशलता जानने के बाद वह आगरा के लिए रवाना हुए। मंत्री ने इसे अपने फेसबुक एकाउंट पर साझा करते हुए अफसोस भी जाहिर किया कि वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों द्वारा महिला की मदद नहीं की गई। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...