Breaking News

Monday, September 30, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 206

विकास दुबे के 6 मददगार पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, न्यूनतम वेतन पर करनी होगी नौकरी

दुर्दांत अपराधी विकास दुबे ने बीते 02 जुलाई 2020 की रात अपने गुर्गों के साथ मिलकर सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। बिकरू कांड के बाद यूपी एसटीएफ ने विकास दुबे समेत 6 बदमाशों को एनकांउटर में मार गिराया था।

विकास दुबे के 6 मददगार पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, न्यूनतम वेतन पर करनी होगी नौकरी

यूपी के चर्चित बिकरू कांड के दो साल बीत चुके हैं, लेकिन उसकी यादें लोगों के जहन में आज भी ताजा हैं। बिकरू कांड को लेकर शासन की तरफ से एक बड़ी कार्रवाई की गई है। कुख्यात अपराधी विकास दुबे के मददगार रहे 6 पुलिस कर्मियों को न्यूनतम वेतनमान में नौकरी करने का दंड मिला है, जिसमें चार दारोगा और दो सिपाही शामिल हैं। दोषी पुलिस कर्मियों की विभागीय जांच एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय की देखरेख में चल रही थी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी थी।

दुर्दांत अपराधी विकास दुबे ने बीते 02 जुलाई 2020 की रात अपने गुर्गों के साथ मिलकर सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। बिकरू कांड के बाद यूपी एसटीएफ ने विकास दुबे समेत 6 बदमाशों को एनकांउटर में मार गिराया था। इस मामले में 36 आरोपी जेल में बंद हैं। बिकरू कांड के बाद तत्कालीन एसओ विनय तिवारी और दारोगा केके शर्मा पर मुखबिरी के आरोप लगे थे। दोनों जेल में बंद हैं। वहीं, एसआईटी की जांच में विनय तिवारी और दारोगा केके शर्मा दोषी पाए गए थे। वहीं, चार दारोगा और दो सिपाहियों की भूमिका को लेकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय कर रहे थे।

बिकरू कांड के बाद शासन ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी की जांच में कई पुलिस कर्मी दोषी पाए गए थे। रिपार्ट में पुलिस कर्मी विकास दुबे की मदद करते थे। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में ऐसे दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति करने को कहा था। इसी क्रम में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही थी।

चार दारोगा और सिपाही दोषी
एडिशनल पुलिस कमिश्नर की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने दारोगा अजरह इशरत, दारोगा कुंवर पाल सिंह, दारोगा विश्वनाथ मिश्रा, दारोगा अवनीश कुमार सिंह, सिपाही अभिषेक कुमार और सिपाही राजीव कुमार को न्यूनतम वेतनमान की सजा दी गई है।

न्यूनतम वेतनमान मानी जाती है बड़ी सजा
विकास दुबे के मददगार पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। न्यूनतम वेतनमान का मतलब है कि जो भी वेतन बढ़ोतरी या प्रमोशन मिला है। वह सब शून्य हो जाएगा। फिर से पहले वेतन पर नौकरी करनी होगी। इसे विभाग की बड़ी सजा माना जाता है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...