Breaking News

Tuesday, October 1, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 133

नोएडा: श्रीकांत के समर्थन में चल रही त्यागी महापंचायत, निशाने पर BJP... सांसद ने जताया ये अंदेशा

नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में बवाल मचाने वाले श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज सड़कों पर उतर आया है। त्यागी समाज की ओर से नोएडा में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसें बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं।

नोएडा: श्रीकांत के समर्थन में चल रही त्यागी महापंचायत, निशाने पर BJP... सांसद ने जताया ये अंदेशा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में त्यागी समाज की महापंचायत शुरू हो गई है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग विभिन्न इलाकों से यहां पहुंचे हैं। ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में गालीबाजी के आरोप में श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की गई। महिला के साथ अभद्रता के मामले में कार्रवाई को एक समाज से जोड़कर पूरे मामले को गरमा दिया गया है। राष्ट्रीय लोक दल के नेता त्रिलोक त्यागी की ओर से पिछले दिनों श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी से मुलाकात हुई थी। इसके बाद श्रीकांत त्यागी पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा। इस पूरे मामले में भाजपा के गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा को निशाने पर ले लिया गया है। उनके खिलाफ लगातार बयानबाजी हो रही है। पिछले दिनों उन्होंने पत्र लिखकर इस पूरे मामले पर सफाई दी थी। अब इस महापंचायत को लेकर उन्होंने फिर से पत्र लिखकर हिंसा की आशंका जताई है। महापंचायत को लेकर नोएडा प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में उतरे लोगों का स्टंट
श्रीकांत त्यागी के समर्थन में सड़क पर उतरे लोगों के स्टंट के वीडियो भी सामने आने लगे हैं। त्यागी महापंचायत में नोएडा के रामलीला मैदान तक पहुंचने के लिए भारी संख्या में अपने वाहनों से पहुंचे हैं। इस दौरान कार स्टंट के भी कई वीडियो सामने आए हैं। एसयूवी की छतों पर बैठकर लोग रामलीला मैदान तक पहुंच रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में कार स्टंट होता रहा। इस पर रोक नहीं लगाई जा सकी। एक गाड़ी पर पॉम ट्री लेकर जाते लोग देखे गए। श्रीकांत त्यागी ने ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में सार्वजनिक स्थल पर पेड़ लगाने से रोका था। ऐसा माना जा रहा है कि पॉम ट्री के जरिए उनके समर्थक एक संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।


सोसायटी और मैदान के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम
त्यागी महापंचायत को लेकर रामलीला मैदान के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहां पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। महापंचायत के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए पैरा मिलिट्री फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है। कई थानों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहां पर गश्ती भी चल रही है। महापंचायत की पल-पल की अपडेट पुलिस कंट्रोल रूम से ली जा रही है। हर हलचल पर पुलिस नजर बनाए हुए है। किसी प्रकार के बलवे से निपटने की पूरी तैयारी है। 4 हजार पुलिसकर्मियों को महापंचायत में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया गया है।


महापंचायत से पहले सांसद का पुलिस को पत्र
त्यागी महापंचायत शुरू होने से पहले गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा पुलिस को पत्र लिखकर महापंचायत में हिंसक गतिविधि का अंदेशा जताया है। कमिश्नर आलोक सिंह को लिखे पत्र में सांसद ने आशंका जताई है कि एक समाज कुछ हिंसात्मक गतिविधि को अंजाम दे सकते हैं। सांसद ने आशंका के बीच कैलाश अस्पताल और अपने घर पर पुलिस से चिट्ठी में सुरक्षा मांगी है। सांसद ने खुद के खिलाफ दुष्प्रचार किए जाने का भी आरोप लगाया है।


नोएडा रामलीला मैदान में आयोजन
श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज एकजुट हुआ है। नोएडा के रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस प्रदर्शन और धरने में कुछ बलवा करने वालों के भी घुसने की आशंका सांसद की ओर से जताई गई है। सांसद ने पहले इस मामले में कहा था कि यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली होने के बाद से मेरे नाम की चर्चा चल रही थी। राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने त्यागी समाज से किसी प्रकार का द्वेष नहीं होने की बात कही।

दरअसल, श्रीकांत त्यागी के खिलाफ सांसद ने मोर्चा खोला था। ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में एक महिला से अभद्रता और गाली-गलौच का मामला सामने आने के बाद सांसद ऐक्टिव हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के शीर्ष अधिकारियों से बात की। इसके बाद गालीबाज नेता की गिरफ्तारी की गई। अब यह मुद्दा नोएडा में काफी गरमा गया है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...