Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 91

दिल्ली: यमुना का जलस्तर बढ़ने से नोएडा में हाहाकार! खेत और घर डूबे, इन सेक्टरों में पहुंचा पानी

यमुना का जलस्तर बढ़ने से न केवल राजधानी दिल्ली के क्षेत्रवासी परेशान है बल्कि यमुना के उफान से नोएडा वासी भी परेशान है। नोएडा के कई क्षेत्र हलकान हैं। नोएडा के 8 सेक्टरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

दिल्ली: यमुना का जलस्तर बढ़ने से नोएडा में हाहाकार! खेत और घर डूबे, इन सेक्टरों में पहुंचा पानी

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश का पानी नदियों में बहकर नीचे आने से नोएडा में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नोएडा के सेक्‍टर-124, 125, और 135 के खादर क्षेत्र में यमुना नदी का पानी घरों और खेतों को डुबो चुका है। यही हालात सेक्‍टर-137 की है जहां सड़कों पर लगभग डेढ़ फुट पानी भरा हुआ है। बाढ़ की वजह से आम जनता परेशान है। प्रशासन पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाल रहा है और उन्‍हें खाना और पानी पहुंचा रहा है।

यमुना का जलस्तर बढ़ने से न केवल राजधानी दिल्ली के क्षेत्रवासी परेशान है, बल्कि यमुना के उफान से नोएडा वासी भी परेशान है। नोएडा के कई क्षेत्र हलकान हैं। नोएडा के 8 सेक्टरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। नोएडा के इन सेक्टरों 150, 167, 168, 151, 124, 125, 135 और 137 में बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

हालांकि, इनमें से कुछ सेक्टरों में यमुना का पानी सड़कों पर करीब डेढ़ फुट तक भरा हुआ है। पानी यमुना का है या नाले व सीवर से होकर यमुना का पानी सड़क तक पहुंच गया है। इसके अलावा यमुना किनारे दर्जनों बसे गांव भी यमुना की पानी में डूब गए हैं।

नोएडा के कई सोसाइटीज में भी बाढ़ का पानी निवासियों की परेशानियां बढ़ा चुका है। बाढ़ का संकट नोएडा में यमुना के किनारे बसे गांवों के लिए बना हुआ है। गुरुवार की पूरी रात और अब तक जनपद गौतमबुद्ध नगर के जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, फायर विभाग, प्राधिकरण और कमिश्नरेट पुलिस की टीमें यमुना के किनारे बसे लोगों और जानवरों को रेस्क्यू करने में लगी हैं।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट प्रवक्ता की ओर से दी जानकारी के मुताबिक अब तक 2000 से अधिक गौवंश तथा करीब 700 महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को बाढ़ प्रभावित एरिया से रेस्क्यू किया जा चुका है तथा वर्तमान में भी रेस्क्यू अभियान जारी है।

वहीं, बाढ़ प्रभावित एरिया से निकाले जा रहे लोगों के लिए 4 जगहों पर शरणालय बनाए गए हैं। जहां पर इन लोगों को रखे जाने के अलावा उन्हें खाने का वितरण करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनका परीक्षण कर दवायें भी उपलब्ध करा रही हैं।

टीमों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सेक्टर-135 स्थित फार्म हाउस, गौशाला तथा आसपास के बाढ़ प्रभावित एरिया में फंसे हुये व्यक्तियों व मवेशियों की सहायता करने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आसपास के क्षेत्र का ड्रोन से निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि बाढ़ में फंसे हुए व्यक्तियों एवं मवेशियों को देखकर रेस्क्यू किया जा सके।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...