यूपी: सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने योगी सरकार द्वारा बाढ़ को लेकर किये गए इंतजामों पर उठाए सवाल, बयां किया अपना दर्द; VIDEO
कैसरगंज सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह जिला प्रशासन पर जमकर बरसे। कहा-अफसोस यह है कि हम रो भी नहीं सकते।
उत्तर प्रदेश के 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रदेश में राप्ती रोहिन और सरयू खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समस्या बढ़ती जा रही है। जहां एक ओर सूबे के मुख्यमंत्री लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उन्हीं के सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए अपना दर्द बयां करने के साथ ही अपनी ही सरकार को कटघरे में ला खड़ा किया है। उनकी बातचीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
सिर्फ जनता ही नहीं सांसद जी भी अफसरों के रवैये से कराह उठे, बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह बताते हैं इतना खराब इंतजाम कभी नहीं देखा अफसोस जता रहे हैं कि वह रो भी नहीं सकते।
कैसरगंज सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने बाढ़ में तमाम व्यवस्थाओं को लेकर उठाए सवाल। कहा- बोलोगे तो बागी कहलाओगे, कोई सुनने वाला नहीं है। पहले की किसी भी सरकार में इतना खराब इंतजाम नहीं देखा। उत्तर प्रदेश सरकार में अफ़सरशाही के जलवे के आगे जनप्रतिनिधियों की सुनने वाला कोई नहीं।