Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 400

भाकियू में फूट, नए संगठन ने राजेश सिंह चौहान को चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरिनाम को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़ हो गए हैं। किसानों की नाराजगी के बीच अब दो गुट बन गए हैं। जिसमें दूसरे गुट ने अपना नया नेता भी चुन लिया है। राजेश सिंह चौहान को नया राष्ट्रीय चुना गया है।

भाकियू में फूट, नए संगठन ने राजेश सिंह चौहान को चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरिनाम को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

किसानों की नाराजगी के चलते भारतीय किसान यूनियन अब दो भागों में बंट गई है। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि पर राकेश नरेश टिकैत और राकेश टिकैत अलग-थलग पड़ गए हैं। भाकियू के नए संगठन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने रविववार को राजेश सिंह चौहान को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। वहीं हरिनाम सिंह वर्मा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

बतादें कि रविवार को लखनऊ में आयोजित भाकियू के संस्थापक स्व.चौ.महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राकेश टिकैत की जमकर आलोचना की गई। इसके बाद संठगन ने अलग गुट बनाने का फैसला किया था। उनकी कथित राजनीतिक गतिविधियों को लेकर किसानों में जबरदस्त नाराजगी भी देखने को मिली है। राकेश टिकैत के समर्थकों और विरोधियों में टकराव टालने के लिए आयोजन स्थल पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। 

महेंद्र सिंह टिकैत की बनाई पार्टी में पड़ी दरार
बाबा महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा बनाई गई भाकियू पार्टी में अब दरार पड़ चुकी है। दो दिनों से लखनऊ में कार्यकर्ताओं को समझाने का टिकैत का प्रयास असफल दिखाई दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ किसान नेता टिकैत से नाराज चल रहे थे। संगठन की यूपी इकाई के नेतृत्व की नाराजगी की खबर मिलते ही राकेश टिकैत शुक्रवार की रात को ही लखनऊ पहुंच गए थे।  चिनहट विकास खण्ड के नौबस्ता कलां गांव में हरिनाम सिंह वर्मा के आवास पर ही वह ठहरे और देर रात तक उनकी असंतुष्ट गुट से समझौता वार्ता होती रही। मगर इस वार्ता का कोई समाधान नहीं निकल सका। 

किसान आंदोलन के कारण हम निशाने पर: राकेश टिकैत
राकेश टिकैत ने नए संगठन को सलाह दी कि वह केन्द्र या प्रदेश की सरकार का समर्थन न करें क्योंकि इससे देश व प्रदेश के किसानों का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1986 में स्थापित हुई भाकियू से अब तक समय-समय पर कई गुट निकल चुके हैं। इसी क्रम में एक और गुट बन गया। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों पर चले लम्बे और सफल किसान आन्दोलन के बाद से ही भाकियू केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के निशाने पर है।

किसानों की समस्याओँ का करेंगे सकारात्मक हल
अलग गुट के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि देश में एक ऐसे किसान संगठन की जरूरत है जो देश और विश्वव्यापी किसान समस्याओं को लेकर चिंतन मंथन और आन्दोलन की रूपरेखा तैयार कर सके। साथ ही किसानों की समस्याओं को हल करने में अपनी सकारात्मक भूमिका भी सुनिश्चत कर सके। किसानों की बढ़ती उत्पादन लागत और इसके एवज में उन्हें अपनी उपज के मिलने वाले मूल्य को काफी कम करार देते हुए उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए किसानों का एक अच्छा संगठन होना चाहिए जो तथ्यों के साथ सरकार से संवाद कर सके। साथ ही एक वैश्विक मंच होना चाहिए जो बगैर किसी पूर्वाग्रह के दुनिया के किसानों के कल्याण की चिंता कर सके।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...