प्रयागराज: AU के दीक्षांत समारोह में बोले धर्मेंद्र प्रधान- AU की रैकिंग गिरना चिंता की बात, ये ज्ञान का बड़ा केंद्र है
इलाहाबाद विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शुरू हो गया है। यहां मुख्य केंद्रीय उच्च शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यूनिवर्सिटी की गिरती NIRF रैकिंग पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस पर सबको विचार करने की जरूरत है।
धर्मेंद्र प्रधान ने यूनिवर्सिटी की गिरती NIRF रैकिंग पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस पर सबको विचार करने की जरूरत है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ज्ञान का बड़ा केंद्र है। भारतीय भाषा आधारित ज्ञान देने में इलाहाबाद विश्वविद्यालय का बहुत बड़ा योगदान है। विश्वविद्यालय के 550 रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे।
प्रधान ने कहा कि कोरोना किसी प्रलय से कम नहीं था। समाज का निचला तबका सबसे ज्यादा परेशान था। 2 साल से दुनिया थम गई थी। दुनिया में जब चहल पहल शुरू हुई तो प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत 2070 में 0 कार्बन उत्सर्जन वाला देश हो जाएगा। इसके बाद दुनिया हमारी ओर आशा भारी निगाह से देख रही है। हमारी संस्कृति और धर्म नीति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आज भारत में 2 वैक्सीन बन गई है।
108 करोड़ जनता का वैक्सीनेशन हो चुका है।। ये अपने आप में एक मिसाल है। हम मास्क इसलिए लगाते हैं कि हमसे दूसरा न प्रभावित हो जाए। यह हमारी लोकतांत्रिक ताकत और संस्कार है। हम विश्व की आवश्यकता पूरी करने वाले देश हैं। हमने खुद वैक्सीन लगाई और मित्र देशों को भी दिया।
बता दें की दीक्षांत समारोह में कुल 263 मेधावियों को मेडल से नवाजा जाएगा। इनमें से चार ऐसे मेधावी हैं, जिन्हें चांसलर गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इसके अलावा 4 स्टूडेंट्स को चांसलर सिल्वर मेडल व 2 मेधावियों को चांसलर ब्रांज मेडल से नवाजा जाएगा। विभिन्न विषयों में शोध करने वाले 550 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि भी प्रदान की जाएगी।
जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर जया कपूर ने बताया कि जिन 4 छात्रों को चांसलर गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा उनमें BALLB के हिमांशु दुबे, MSC कॉग्निटिव साइंस के शिवनेकर रेवती विजय, BCA की अंशिका मित्तल व MSC बॉटनी की माधवी सिंह शामिल हैं।
वहीं चांसलर सिल्वर मेडल पाने वालों में BSC बायो ग्रुप की नेहा मिश्रा,MSC कंप्यूटर साइंस की श्रेया अग्रवाल, बीए की साल्विका उपाध्याय व MSC बायोटेक्नोलॉजी के शशांकमणि त्रिपाठी शामिल हैं। और ब्रांज मेडल पाने वालों में बीए के कुलभूषण तिवारी, बीटेक के उर्जा श्रीवास्तव शामिल हैं।